OTT सीरीज 'चिरैया' का वो खौफनाक सीन, जिसे करते टूट गया था एक्टर-फूट-फूटकर रोया

Published : Apr 06, 2026, 01:25 PM IST

जियो हॉटस्टार पर इन दिनों शशांत शाह की वेब सीरीज चिरैया सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। 20 मार्च को स्ट्रीम हुई इस सीरीज में कुछ सीन्स इतने भयानक है कि इन्हें शूट करते वक्त एक्टर खुद कांप उठा था। बताया जाता है कि वो सेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगा था। 

PREV
15
जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज चिरैया

जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज चिरैया 6 एपिसोड की है। इसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ और प्रसन्ना बिष्ट लीड रोल में हैं। ये बंगाली वेब सीरीज संपूर्ण का एडाप्शन हैं। इसे दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। 

25
वेब सीरीज चिरैया का सुहागरात रात वाला सीन

हाल ही में वेब सीरीज चिरैया में लीड रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने सीरीज और इसके सुहागरात वाले सीन को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इसमें सुहागरात वाला सीन शूट करना सिद्धार्थ शॉ को इतना भारी पड़ा गया था कि वे सेट पर ही रोने लगे थे।

ये भी पढ़ें... Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार

35
रोकनी पड़ी थी वेब सीरीज चिरैया की शूटिंग

प्रसन्ना बिष्ट ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो सीन दिल दहला देने वाला था, जिसमें सिद्धार्थ यानी अरुण अपनी सुहागरात पर पत्नी पूजा (प्रसन्ना) के साथ जबरदस्ती करता है। इसे शूट करते वक्त हालत ऐसे हो गए थे कि सिद्धार्थ खुद को संभाल नहीं पा रहे थे और शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।

45
चिरैया के सीन की रिहर्सल की थी

प्रसन्ना ने बताया कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। सीन को शूट करने से पहले पूरी रिहर्सल की गई थी। ये वैसा ही था जैसे किसी डांस कोरियोग्राफी हुई हो, जिसके हर स्टेप्स पहले से फिक्स थे। हम एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं और एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे, लेकिन कैमरा ऑन होते ही उस सीन को करते वक्त सिद्धार्थ कांपने लगे थे। काफी मुश्किल से सीन पूरी हुआ था।

55
चिरैया के एक्टर सिद्धार्थ शॉ की हो रही आलोचना

इंटरव्यू कें दौरान प्रसन्ना ने बताया कि सिद्धार्थ शॉ को सीरीज में अपने निगेटिव किरदार के कारण काफी आलोचना झेलना पड़ रही है। सीरीज देखने वाले उनसे नफरत कर रहे हैं। हालांकि, ये सब पर्दे पर दिखाया गया है, जिसका असल जिंदगी से कोई वास्ता नहीं है।

ये भी पढ़ें... Divyanka Tripathi की गोद भराई में सितारों का मेला, 7 PHOTOS में देखें किसने लूटी महफिल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories