- Home
- Entertainment
- Divyanka Tripathi की गोद भराई में सितारों का मेला, 7 PHOTOS में देखें किसने लूटी महफिल
Divyanka Tripathi की गोद भराई में सितारों का मेला, 7 PHOTOS में देखें किसने लूटी महफिल
Divyanka Tripathi Godh Bharai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। इसी बीच उनकी गोद भराई का आयोजन किया गया। इस फंक्शन में टीवी के कई सेलेब्स शामिल हुए। बेबी शावर में दिव्यांका व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं।

दिव्यांका त्रिपाठी शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। वे इन दिनों अपना प्रेंग्नेसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच बीती शाम उनकी गोद भराई हुई, जिसमें कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की।
दिव्यांका त्रिपाठी ने गोद भराई फंक्शन में पति विवेक दाहिया के साथ मिलकर शानदार केक काटा। इस मौके पर कुछ बच्चों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी।
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी गोद भराई फंक्शन में सफेद रंग की गाउन में नजर आईं। उन्होंने बड़े-बडे़ ईयरिंग्स कैरी किए थे और बाल ओपन रखे थे। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते है वे बेहद खुश नजर आ रही थीं।
ये भी पढ़ें... Divyanka Tripathi: गोदभराई में पति ने ऐसा क्या कहा कि दिव्यांका ने कर दिया मना, देखें बेबी शॉवर का मजेदार वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में पॉपुलर सिंगर हर्षदीप कौर पति के साथ नजर आईं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर, विनी अरोड़ा भी इस मौके पर नजर आए। सभी मस्ती के मूड में दिखे।
दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में एकता कपूर भी पहुंची थीं। उन्होंने श्रद्धा आर्या के साथ पोज दिए। वहीं, दिव्यांका पति विवेक दाहिया के साथ नजर आई।
दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में रूहानिका धवन भी नजर आई। बता दें दोनों ने टीवी शो ये है मोहब्बतें में साथ काम किया था।
गोद भराई में दिव्यांका त्रिपाठी बेबी बंप के साथ डांस करती दिखीं। वहीं, पत्नी को खुश करने विवेक दाहिया ने भी जमकर डांस किया।
ये भी पढ़ें... Pataudi Family ने मनाया Easter, करीना कपूर-सारा अली खान ने लूटी पूरी महफिल, 6 PHOTO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।