Bigg Boss 20: 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ सलमान खान का शो, जानिए किस-किसने ली एंट्री?

Published : Sep 07, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Sep 07, 2026, 07:47 AM IST
Bigg Boss 20 Contestants Full List

सार

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर रविवार, 6 सितम्बर की रात हुआ।सलमान खान की वापसी के साथ इस बार शो में नया ट्विस्ट, वंडरलैंड थीम और कई चर्चित नामों की एंट्री हुई।

'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस का इंतजार खत्म गया है। सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर वापसी लौटे हैं। रविवार (6 सितम्बर) की रात ग्रैंड प्रीमियर के साथ नए सीजन का आगाज हुआ। इस बार मेकर्स ने शो को ओटीटी-फर्स्ट अप्रोच के साथ पेश किया है। प्रीमियर में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो एंटर हुए चेहरों से पर्दा उठाया। इस बार टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स समेत अलग-अलग फील्ड के लोग कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। डालिए सभी 16 कंटेस्टेंट्स पर एक नज़र...

बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट बनीं कनिका मान

‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस कनिका मान बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। मंच पर सलमान खान ने बताया कि उनकी मां कनिका और बिग बॉस की बड़ी फैन हैं।

आसिफ खान बने शो के दूसरे कंटेस्टेंट

इसके बाद आसिफ खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर दस्तक दी। सलमान खान से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए भावुक बात कही। आसिफ ने बताया कि उन्हें सुपरस्टार के साथ एक ही मंच साझा करते देखकर उनकी मां बेहद खुश होतीं।

काजी ने तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर ली एंट्री

गायक काजी बिग बॉस 20 के तीसरे कंटेस्टेंट बनकर घर में पहुंचे। उन्होंने मंच पर ‘अफगान जलेबी’ गाना भी सुनाया। उनकी आवाज सुनकर सलमान खान ने उनकी गायकी की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें : कौन है 'बिग बॉस 20' की पहली कंटेस्टेंट बनी यह एक्ट्रेस, सलमान खान की मां भी हैं जिसके शो की फैन!

ईशा रिखी ने बताई अपने अतीत की कहानी

ईशा रिखी चौथी कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं। अपने वीडियो में वह भावुक होती नजर आईं। उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में जितना जानते हैं, वह उससे कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने अपने अतीत से जुड़े व्यक्ति का नाम लेने से भी इनकार कर दिया। सलमान खान ने ईशा को आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा, “अच्छा है, वह समय खत्म हो चुका है। आगे बढ़ो ईशा। किसी को भी तुम्हें भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाने का श्रेय नहीं मिलना चाहिए। अपने वर्तमान पर ध्यान दो।”

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे बनीं पांचवीं कंटेस्टेंट

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 में पांचवीं कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। अभिनेत्री लंबे समय से भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

रोहेड खान ने ऑस्ट्रिया से बिग बॉस के घर तक बनाई जगह

ऑस्ट्रिया के अभिनेता रोहेड खान ने इसके बाद शो में एंट्री ली। वह बॉलीवुड की फिल्मों ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘तेजस’ में काम कर चुके हैं। बिग बॉस 20 उनके लिए एक अलग तरह का रियलिटी शो अनुभव होने वाला है।

रिया अहीर और लव गिल के बीच हुआ ‘वरदान’ का फैसला

सलमान खान ने ‘वरदान’ के जरिए रिया अहीर (ऊपर फोटो में बाएं) और लव गिल ((ऊपर फोटो में दाएं) में से एक को चुनने का मौका दर्शकों को दिया। दोनों में जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते, उसे प्रीमियर एपिसोड में घर में जाने का मौका मिलता। प्रीमियर पर सलमान ने बताया कि लव गिल को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री ली और तीन गुना मनोरंजन का वादा किया।

मैरी कॉम ने सलमान खान की यादों के साथ ली एंट्री

बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बन गईं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात की यादें साझा कीं। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा का वीडियो संदेश सरप्राइज के तौर पर दिखाया गया। उन्होंने घरवालों को मैरी कॉम से सावधान रहने की सलाह देते हुए उन्हें मेहनती और शानदार खिलाड़ी बताया। प्रियंका ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि प्रियंका ने 2014 में रिलीज हुई मैरी कॉम की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था।

यंग डीएसए बने नौवें कंटेस्टेंट

पुणे के रैपर यंग डीएसए ने बिग बॉस 20 के मंच पर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। वह इस सीजन के घर में पहुंचने वाले नौवें कंटेस्टेंट बने।

तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी ने भी घर में मारी एंट्री

लोकप्रिय भारतीय ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी और कंटेंट क्रिएटर तन्मय सिंह, जिन्हें स्काउटओपी के नाम से भी जाना जाता है, आधिकारिक तौर पर बिग बॉस 20 के घर में दाखिल हो गए हैं।

अरिश्फा खान ने मुस्कुराते हुए किया बिग बॉस में डेब्यू

अरिश्फा खान ने मुस्कुराते हुए बिग बॉस 20 के घर में कदम रखा। उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और वह लाखों फैंस वाली चर्चित डिजिटल स्टार बन गईं।

गुल्लू और अमन गांधी की हुई एंट्री

‘रोडीज़’, ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ और ‘मां है ना’ के विनर गुल्लू (ऊपर फोटो में बाएं) के साथ टेलीविजन अभिनेता अमन गांधी (ऊपर फोटो में दाएं) ने भी बिग बॉस के घर में कदम रखा। दोनों की एंट्री ने शो में एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ा दिया।

उदिति सिंह ने भी घर में मारी एंट्री

इसके बाद उदिति सिंह की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई। उनके साथ गुल्लू और अमन गांधी भी घर का हिस्सा बने और तीनों ने शो के सफर की शुरुआत की।

मनोज तिवारी ने बेटी रिति की एंट्री कराई

इसके बाद भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी मंच पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी बेटी रिति तिवारी भी बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रही हैं।

बच्चों की वजह से माही विज ने कहा बिग बॉस को हां

माही विज ने बताया कि वह कई बार बिग बॉस का ऑफर ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, इस बार उनके बच्चों ने उन्हें शो में जाने के लिए मोटिवेट किया और आखिरकार उन्होंने हिस्सा लेने का फैसला कर लिया।

बिग बॉस ने बताया ‘डबल लाइव वरदान’ का ट्विस्ट

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को संबोधित करते हुए इस सीजन के खास ‘डबल लाइव’ वरदान की याद दिलाई। इसके तहत कंटेस्टेंट्स को खुद को बचाने के लिए दो जिंदगियां मिलेंगी। बिग बॉस के घर को आधिकारिक तौर पर खुला घोषित किए जाने पर सभी कंटेस्टेंट्स ने उनका शुक्रिया अदा किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mirzapur The Movie Collection Day 3: तीन में 100 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', रविवार को की इतनी कमाई
गोविंदा की बर्बादी की दुआ मांगने मंदिर-दरगाह जाती थी एक महिला! सालों बाद खुला चौंकाने वाला राज