माही विज ने प्रेग्नेंसी बाद ऐसे घटाया वजन, No शुगर No गेहूं सिर्फ अजवाइन पानी सहित खाईं ये चीजें

Published : Sep 08, 2026, 07:04 AM IST
माही विज ने प्रेग्नेंसी के बाद ऐसे घटाया वजन

सार

Mahhi Vij Diet Plan and Fitness Mantra: बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज का फिटनेस मंत्र चर्चा में है। जानें कैसे एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी वेट लॉस किया है।

बिग बॉस 20 शुरू होते ही माही विज अपने बिंदास अंदाज और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में हैं। शो में एंट्री के बाद माही का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस और डाइट से जुड़े कुछ टिप्स शेयर किए थे। माही ने बताया था कि वह फिट रहने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को कम करने की कोशिश करती हैं।

माही विज का फिटनेस मंत्र है काफी सिंपल

माही विज ने अपने पुराने इंस्टाग्राम वीडियो में फैंस को हेल्दी और फिट रहने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देने की सलाह दी थी। उन्होंने अपनी डाइट में शुगर और नमक की मात्रा कम रखने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने गेहूं और एरेटेड ड्रिंक्स यानी सोडा वाली ड्रिंक्स को भी कम करने की सलाह दी थी। माही के वीडियो पर लिखा था- “स्टे हेल्दी, स्टे फिट”। वहीं उन्होंने अपनी फिटनेस टिप्स में कहा था कि गेहूं और एरेटेड ड्रिंक्स से बचें, कम नमक लें और शुगर को अवॉइड करें। उनके मुताबिक, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए डाइट पर कंट्रोल रखना काफी जरूरी है।

और पढ़ें - Bigg Boss 20 Day 1: माही विज पहले ही दिन बनीं विलेन! दिखाए घमंडी तेवर, 3 कंटेस्टेंट से उलझीं

हफ्ते में तीन बार पीती हैं अजवाइन का पानी

माही विज के फिटनेस मंत्र में अजवाइन का पानी भी शामिल है। उन्होंने बताया था कि वह हफ्ते में तीन बार अजवाइन का पानी पीती हैं। अपने वीडियो में उन्होंने इसे अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा बताया था। अजवाइन भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला मसाला है और इसे आमतौर पर डाइजेशन से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपनी बॉडी और हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखना जरूरी है।

शुगर और एरेटेड ड्रिंक्स से दूरी

माही ने अपनी डाइट में शुगर को अवॉइड करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने एरेटेड ड्रिंक्स से भी दूरी बनाने की सलाह दी। आजकल सॉफ्ट ड्रिंक्स और दूसरी शुगर वाली ड्रिंक्स कई लोगों की डेली डाइट का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन माही अपने फिटनेस रूटीन में इन्हें कम रखने पर जोर देती हैं।

नमक भी रखती हैं कम

फिटनेस के लिए माही विज सिर्फ शुगर ही नहीं, बल्कि नमक की मात्रा कम रखने की भी बात करती हैं। उनके पुराने वीडियो में साफ तौर पर “लेस सॉल्ट” का मैसेज दिया गया था। यानी उनका फोकस सिर्फ एक्सरसाइज पर नहीं, बल्कि रोज की डाइट पर भी है।

और पढ़ें - 'कंगना रनौत करती थी ब्लैक मैजिक और कब्रिस्तान पूजा...' अब Ex-बॉयफ्रेंड को दिया करारा जवाब

बिग बॉस 20 में भी दिखेगा माही का फिटनेस फोकस?

माही विज ने 6 सितंबर को शुरू हुए बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। शो में सलमान खान होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं और माही के साथ कई नए कंटेस्टेंट्स भी घर का हिस्सा बने हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घर के अंदर माही अपनी फिटनेस रूटीन और डाइट को किस तरह मैनेज करती हैं। माही का पुराना फिटनेस वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनका फिटनेस मंत्र चर्चा में है। नो शुगर, लेस सॉल्ट, एरेटेड ड्रिंक्स से दूरी और हफ्ते में तीन बार अजवाइन का पानी—माही की बताई यह रूटीन काफी सिंपल है, लेकिन यही उनकी फिटनेस अप्रोच को खास बनाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 20 Day 1: माही विज पहले ही दिन बनीं विलेन! दिखाए घमंडी तेवर, 3 कंटेस्टेंट से उलझीं
'कंगना रनौत करती थी ब्लैक मैजिक और कब्रिस्तान पूजा...' अब Ex-बॉयफ्रेंड को दिया करारा जवाब