
‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में ड्रामा और लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला तेज हो चुका है। सलमान खान के शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर टकराव देखने को मिल रहा है। अब शो का पहला नॉमिनेशन टास्क भी पूरा हो चुका है और चार कंटेस्टेंट्स पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। पहले वीक के लिए लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदीति सिंह नॉमिनेट हुए हैं। अब इनमें से किस कंटेस्टेंट का सफर पहले ही हफ्ते खत्म होगा, यह आने वाले दिनों में ऑडियंस के वोट पर निर्भर करेगा।
‘बिग बॉस 20’ के पहले नॉमिनेशन में कुल चार नाम सामने आए हैं। इनमें लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदीति सिंह शामिल हैं। यानी इन चारों पर अब एविक्शन का खतरा है। शो के शुरुआती दिनों में ही इन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन में आना पड़ा है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अरिश्फा खान और कनिका मान जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं, जिनकी शो में एंट्री को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था।
और पढ़ें - Bigg Boss 20 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट, ये बच्ची करीना कपूर-अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा पॉपुलर
अरिश्फा खान की ‘बिग बॉस 20’ में शुरुआत काफी सुर्खियों में रही है। शो के शुरुआती एपिसोड में ही उनकी आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ बहस देखने को मिली।आम्रपाली के ‘किड’ कहने पर अरिश्फा नाराज हो गई थीं और उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और माही विज भी इस मामले में शामिल हो गईं। इसके बाद अरिश्फा और आम्रपाली के बीच मामला इतना बढ़ा कि घर में उनके संस्कार और व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे। ऐसे में अब पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन में आने के बाद अरिश्फा का गेम और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस कनिका मान भी इस हफ्ते नॉमिनेट हुई हैं। शो में एंट्री के साथ ही कनिका को बिग बॉस की तरफ से एक खास पावर मिली थी, जिसका इस्तेमाल करके वह घर के दूसरे कंटेस्टेंट के गेम को प्रभावित कर सकती थीं। अब पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन में आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑडियंस कनिका के गेम को कितना सपोर्ट करती है। उनके पास टीवी इंडस्ट्री में पहले से ही फैन बेस है, जिसका फायदा उन्हें वोटिंग में मिल सकता है।
पहले हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में लव गिल का नाम भी शामिल है। लव गिल उन कंटेस्टेंट्स में से हैं, जिन्होंने इस सीजन में शो में एंट्री की है और अब उन्हें अपने गेम के जरिए ऑडियंस को इंप्रेस करना होगा। पहले हफ्ते में नॉमिनेट होना किसी भी कंटेस्टेंट के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि शुरुआती दिनों में ऑडियंस को कंटेस्टेंट्स की पर्सनैलिटी और गेम समझने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।
टीवी एक्ट्रेस उदीति सिंह भी पहले वीक की नॉमिनेशन लिस्ट में हैं। उनके लिए यह नॉमिनेशन इसलिए अहम है क्योंकि अब उन्हें कम समय में अपनी मौजूदगी मजबूत करनी होगी। ‘बिग बॉस’ में कई बार शुरुआती हफ्तों में शांत रहने वाले कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस से कम वोट मिलते हैं। ऐसे में उदीति के लिए आने वाले एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
और पढ़ें - Aishwarya Rai Throwback Video: न्यूडिटी सवाल पर भड़कीं ऐश्वर्या राय, इस जवाब से की बोलती बंद
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत से ही घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। माही विज और अमन गांधी के बीच घर के काम को लेकर बहस हो चुकी है। वहीं अरिश्फा और आम्रपाली के बीच हुआ विवाद भी काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा पहले कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैप्टेंसी के दावेदार बने हैं। यानी शो के शुरुआती दिनों में ही कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी तेज हो चुका है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन चारों में से कौन सा कंटेस्टेंट पहले ही हफ्ते घर से बेघर होगा। लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदीति सिंह के बीच ऑडियंस किसे सबसे ज्यादा वोट देती है, इसका फैसला आने वाले एपिसोड्स में होगा। फिलहाल चारों कंटेस्टेंट्स के पास अपना गेम दिखाने का मौका है। खासकर अरिश्फा और कनिका जैसे नामों के लिए यह नॉमिनेशन काफी अहम है, क्योंकि उनके पास अपनी पॉपुलैरिटी को वोट्स में बदलने की चुनौती होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।