Mirzapur The Movie Collection Day 5: मंगलवार को भी चला 'मिर्ज़ापुर' का भौकाल, कर डाली इतनी कमाई

Published : Sep 09, 2026, 08:20 AM IST
Mirzapur-The-Movie-Box-Office-Collection-Day-5

सार

पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पहले हफ्ते में बरकरार है। मंगलवार को फिल्म ने फिर अच्छी पकड़ दिखाई और अब इसकी नजर अगले बड़े आंकड़े पर है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते के दौरान लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती तीन दिनों में जबरदस्त कमाई के बाद चौथे दिन गिरावट जरूर आई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने कारोबार को संभाले रखा। हालांकि, मामूली गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने 5 दिन में आधी लागत निकाल ली है। सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें दिन इस फिल्म के देशभर में 10,686 शो दिखाए गए। हिंदी के साथ तेलुगु वर्जन भी फिल्म की कुल कमाई में योगदान दे रहा है। आइए जानते हैं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बॉक्स ऑफिस सफर का पूरा हिसाब।

मिर्जापुर: द मूवी की 5वें दिन कितनी कमाई हुई?

पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने भारत में लगभग 15.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह चौथे दिन (सोमवार) के कलेक्शन (16 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 0.9% फीसदी कम है। इसके साथ भारत में फिल्म की नेट कमाई 125.60 करोड़ रुपए हो गई, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 149.97 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। 5वें दिन इस फिल्म ने विदेशों में लगभग 3.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 27 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलाकर 6 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 176.97 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' ने फिर तोड़ा 'धुरंधर' का घमंड, 5वें सोमवार '2 गुना' कमा नं. 1 की गद्दी से हटाया

5वें दिन 'मिर्ज़ापुर द मूवी' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

मंगलवार को 'मिर्जापुर द मूवी' के देशभर में 10,686 शो दिखाए गए। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 45.96 फीसदी रही। सुबह से रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही :-

  • सुबह के शोज : 23.23%
  • दोपहर के शोज : 41.77%
  • शाम के शोज : 49%
  • रात के शोज : 69.85

मिर्जापुर: द मूवी ने वर्जन वाइज कितनी कमाई की

वर्जन5वें दिन की कमाईटोटल कमाई
हिंदी15.75 करोड़ रुपए124.65 करोड़ रुपए 
तेलुगु10 लाख रुपए95 लाख रुपए
टोटल15.85 करोड़ रुपए125.60 करोड़ रुपए

मिर्जापुर: द मूवी का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है?

फिल्म ने 4 सितंबर को 25.75 करोड़ रुपएके साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपए पहुंची। चौथे दिन कलेक्शन 16 करोड़ रुपए रहा। पांचवें दिन अब तक 15.85 करोड़ रुपए जुड़ चुके हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 125.60 करोड़ रुपए हो गया है, जो लागत (250 करोड़ रुपए ) की आधी से ज्यादा रकम है।

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?

मिर्जापुर: द मूवी किस कहानी पर बनी है?

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह 2026 की हिंदी एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जो लोकप्रिय सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित है। कहानी में मिर्जापुर की सत्ता पर कब्जे की जंग आगे बढ़ती है, जहां पुराने दुश्मनों की वापसी के बीच नए दावेदार भी मैदान में उतरते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है। इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ बनाया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KBC 18 में सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, दर्द भी! अमिताभ बच्चन बोले- कई बार होस्ट करना मुश्किल
Toxic Box Office Collection Day 14: हनुमान अंश के आगे ‘टॉक्सिक’ मांग रहा पानी, 14वें दिन इतनी कर पाया कमाई