बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक की रफ्तार चौंका रही, तो दूसरी तेजी से बढ़ रही है। जानें ताजा सोमवार का कलेक्शन।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दो ही फिल्मों की हो रही है एक 'हनुमान अंश' और दूसरी 'मिर्ज़ापुर द मूवी'। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ टूट रही है। 'हनुमान अंश' जहां रिलीज के 5वें हफ्ते में सबको चौंका रही है तो वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद दर्शक खींचने में सफल हो रही है। यहां तक कि वीक डेज में भी दोनों फ़िल्में मजबूत बनी हुई हैं। 'हनुमान अंश' को ओपनिंग कमज़ोर मिली थी, लेकिन पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी की बदौलत तीसरे हफ्ते में आकर यह दौड़ पड़ी। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी'को शानदार ओपनिंग मिली, जिसके चलते यह 4 दिन में ही कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' के करीब पहुंच गई है। जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन...
'हनुमान अंश' ने 32वें दिन कितना कलेक्शन किया?
32वें दिन यानी रिलीज के बाद पांचवें सोमवार को 'हनुमान अंश' ने लगभग 9.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो इसके 31वें दिन (पांचवें सोमवार) की कमाई (22.75 करोड़ रुपए) के मुकाबले 58.2% कम है। 32 दिन में फिल्म का भारत 131.63 में नेट कलेक्शन करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 155.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन कितनी कमाई की?
'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को लगभग 15.50 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन (रविवार) के कलेक्शन (36 करोड़ रुपए) के मुकाबले 56.9 फीसदी कम है। लेकिन इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 4 दिन में 109.25 करोड़ रुपए कूट लिए हैं। 'हनुमान अंश' की अब तक की कमाई से यह 22.38 करोड़ रुपए पीछे है और माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही बराबरी कर सकती है या आगे भी निकल सकती है। 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का ग्रॉस कलेक्शन 130.97 करोड़ रुपए पर खड़ा है।
विदेशों में 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन ग्रॉस 2.50 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 153.47 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
सोमवार को 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?
| शो टाइम | हनुमान अंश की 5वें सोमवार की ऑक्यूपेंसी | मिर्ज़ापुर द मूवी की पहले सोमवार की ऑक्यूपेंसी |
| सुबह | 14.77% | 20.15% |
| दोपहर | 30.85% | 35.38% |
| शाम | 41.62% | 38.38% |
| रात | 51.31% | 60.69% |
| ताजा सोमवार की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी | 34.63% | 38.65% |
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के बजट में कितना अंतर
डॉ. विशाल चतुर्वेदी निर्देशित 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्य , विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, चंदन के. आनंद जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपए है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जीतेंद्र कुमार और श्वेता रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म तकरीबन 250 करोड़ की लागत में बनी है, जो 'हनुमान अंश' के मुकाबले लगभग 139 गुना है।
