
बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर हिंसा का मंजर देखने को मिला। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए नकुल ढुल और गुल्लू यानी कुशल तंवर के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। मामला सिर्फ बहस तक नहीं रहा, बल्कि शारीरिक रूप से हाथ भी उठ गए। इसी बीच माही विज का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने नकुल पर सवालों की बौछार कर दी और साफ कहा कि क्या वो लोगों को मारने घर में आए हैं। पूरा घर अफरा-तफरी में डूब गया और दूसरे कंटेस्टेंट्स दोनों को अलग करने में जुट गए।
एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान पहले से तनाव चल रहा था। काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हो रही थी। काजी ने स्काउट के साथ पहले कान में काटने और गुटखा की तरह धूकने की अभद्र हरकतें कीं और बाद में माही विज, गुल्लू के साथ बैठकर मजाक उड़ाते दिखे। काजी की ये सब बातें नकुल सुन रहे थे। उन्होंने स्काउट के ग्रुप में जाकर ये बात बता दी। स्काउट ने काजी से पूछा तो गुल्लू बीच में आ गए। नकुल बिफर गए और गुल्लू पर टूट पड़े।
नकुल और गुल्लू ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और गार्डन एरिया में पहले गुल्लू ने नकुल को सोफे पर धकेल दिया। नकुल ने भी जवाब दिया। मैरी कॉम, माही विज और दूसरे लोग दोनों को अलग करने लगे। इसी बीच माही विज बहुत ही गंदे तरीके से नकुल को मारती दिखीं। यहां तक कि उन्होंने बार-बार एक लड़के के हिप्स पर थप्पड़ मारा, जो कि बहुत ही घटिया हरकत लगी. लेकिन फिर भी माही अपनी गलती ना देखते हुए नुकल पर चढ़ गईं और मारने आया मारने आया ये चिल्लाने लगीं, जबकि फिजिकल वॉइलेंस माही विज ने पीछे से खुद किया, लेकिन नकुल ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया। यहां देखें वीडियो -
और पढ़ें - Dhurandhar TV Premiere: धुरंधर द रिवेंज का दशहरे पर होगा टीवी प्रीमियर, जानिए कब और कहां देखें
अब सोशल मीडिया पर ये गुल्लू और नकुल की फाइट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों हाथापाई करते दिख रहे हैं और गुल्लू कह भी रहे हैं कि नकुल ने उसे नहीं मारा है धक्का-मुक्की हुई है जो कि वीडियो में साफ दोनों की तरफ से दिख रही है लेकिन इसी बीच माही विद नुकल ढुल पर चढ़कर अलग की नरेटिव सेट करती दिखीं। लेकिन माही विद अपनी गलती को लेकर बात नहीं कर रही हैं जबकि बिग बॉस के नियमों के मुताबिक उनको भी घर से निकाला जाना चाहिए।
खुद हाथ उठाकर माही विज इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा नाराज नजर आईं। उन्होंने नकुल को फटकारते हुए कहा – “हाथ कैसे उठाया? हाथ उठाने आए हो यहां? मारोगे लोगों को?” उन्होंने बार-बार दोहराया कि लोगो को मारने आए हो क्या। यहां तक कि माही ने ही बिग बॉस से नकुल को बाहर निकालने की मांग उठाई। उन्होंने साफ कहा कि अपने दोस्त पर हाथ कैसे उठा सकते हो। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कौन किस पर हाथ उठा रहा है अगर यही कोई लड़का या नुकल ही उनके प्राइवेट पार्ट हिप्स पर ऐसे थप्पड़ मारता तो ये मामला कहां का कहां पहुंच जाता है। हालांकि नकुल सिर्फ इतना बोलते दिखे कि ये लोग दिन भर चुगली करते हैं और फिर विक्टिम बन जाते हैं।
आपको बता दें, कि नकुल ने झगड़े के दौरान बाहर की बातें भी खोल दीं। गुल्लू से पुरानी दुश्मनी का इशारा किया। घर के अंदर ये बातें और तनाव बढ़ा रही हैं। माही विज गुल्लू का साथ देते हुए नजर आईं और नकुल के खिलाफ खुलकर बोलीं। पूरा एपिसोड हाई वोल्टेज ड्रामा से भरा रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।