
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' (Ranabaali) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट दिया है। पीरियड एक्शन ड्रामा का रनटाइम 2 घंटे 50 मिनट बताया जा रहा है। जिसे बच्चे भी अपने माता-पिता की मौजूदगी में देख सकते हैं। 'रणबाली' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होना मेकर्स के लिए राहत की बात है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने 'रणबाली' में किसी भी सीन को हटाने की सिफारिश नहीं की है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में बिना कट के मंजूरी मिलने की खबर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
'रणबाली' का रनटाइम करीब 2 घंटे 50 मिनट यानी 170 मिनट बताया जा रहा है। यह अवधि फिल्म को एक लंबा सिनेमाई अनुभव बनाती है। पीरियड ड्रामा होने के कारण फिल्म में उस दौर का माहौल, किरदारों की कहानी और एक्शन सीक्वेंस अहम भूमिका निभा सकते हैं।
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसकी कहानी 1870 के दशक में ब्रिटिश शासन के दौरान दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय देवरकोंडा फिल्म में रणबाली नाम के किरदार में नजर आएंगे। कहानी में उनका किरदार ब्रिटिश अधिकारियों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करता दिखाई देगा। रश्मिका मंदाना फिल्म में जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 20 मूवीज का सबको बेसब्री से इंतज़ार, सब इसी साल होंगी रिलीज, पर SRK की 'किंग' टॉप 3 में नहीं
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों ने पहले भी पसंद किया है। दोनों इससे पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पति-पत्नी बनने के बाद 'रणबाली' में दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
और पढ़ें: Ranabaali Video: विजय के सामने रश्मिका की मस्ती, सेट का ये क्यूट वीडियो क्यों हो रहा वायरल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।