
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। शो शुरू होने से पहले मेकर्स ने नए सीजन के घर की पहली झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस बार घर का इंटीरियर बेहद अलग, आलीशान और फैंटेसी से भरपूर नजर आ रहा है। शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते दिखाई देंगे और इसका ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।
'बिग बॉस 20' के घर को इस बार नेचर और जंगल से इंस्पायर लुक दिया गया है। गार्डन एरिया में पेड़-पौधों के साथ जानवरों के डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। पेड़ से लिपटा विशाल सांप भी घर की थीम को और दिलचस्प बनाता है। दीवारों और दूसरे हिस्सों में भी क्रिएटिव एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।
घर के गार्डन एरिया में इस बार स्विमिंग पूल को भी सिंपल नहीं रखा गया है। यहां शार्क-थीम वाला पूल तैयार किया गया है, जो घर के सबसे अट्रैक्टिव हिस्सों में शामिल है। इसका ड्रामेटिक डिजाइन शो के फैंटेसी लुक को और मजबूत करता है।
घर का लिविंग एरिया पहले के सीजन से काफी अलग दिखाई दे रहा है। इसे अनोखे शेप में डिजाइन किया गया है और दीवारों पर बिग बॉस से जुड़े रहस्यमयी कोट्स नजर आते हैं। जगह-जगह उल्लू और बंदर जैसे एलिमेंट्स भी दिखाई देते हैं, जो पूरे इंटीरियर को एक अलग पहचान देते हैं।
बिग बॉस के घर में किचन हमेशा से कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा और बहस का अहम केंद्र रहा है। इस बार मेकर्स ने इसे 'बीबी फूड ट्रक' का नाम देकर बिल्कुल नया रूप दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यहां खाना बनाने के साथ-साथ कितनी नई दोस्तियां और कितने झगड़े जन्म लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहली बार होगा ये बड़ा बदलाव! भारत के बाहर भी दिखेगा शो, इन देशों में 24 घंटे लाइव फीड
इस सीजन घर में रूम नंबर 20 को खास तरीके से तैयार किया गया है। यह एक मिस्ट्री रूम है, जिसका पूरा राज ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सामने आने की उम्मीद है। इसके अलावा रूम नंबर 2 को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। यानी घर में सिर्फ खूबसूरत इंटीरियर ही नहीं, बल्कि कई सरप्राइज भी छिपे हुए हैं।
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स की हर एक्टिविटी कैमरों में कैद होती है। इस बार घर में 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर करीब 10,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 104 कैमरों को लगाया गया है।
और पढ़ें: कौन हैं नीतीश राजपूत? Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बना बज, विवादों से रहा है गहरा नाता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।