
करण जौहर अब एक नई पारी खेलने जा रहे हैं। रोमांटिक दुनिया से आगे बढ़ते हुए वो बिल्कुल अलग सब्जेक्ट पर काम करने की तैयारी में हैं। वो धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी पर एक बड़े लेबल पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं बताई गई है।
पिंकविला रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर लंबे समय से राधा-कृष्ण की कहानी को फिल्म के रूप में पेश करना चाहते थे। अब सामने आई जानकारी के अनुसार उन्हें इस विषय के लिए एक ऐसी कहानी मिली है, जिसे बड़े पर्दे के लिहाज से डेवलप किया जा रहा है। फिल्म का केंद्र राधा और कृष्ण के बीच का दिव्य प्रेम और उससे जुड़े इमोशनल पहलू होंगे। कहानी में कृष्ण के जीवन के अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा। लेकिन सेंटर में राधा-कृष्ण का प्रेम ही रहेगा।
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए फिल्ममेकर सचिन रवि का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। सचिन रवि को 2019 में रिलीज हुई कन्नड़ फैंटेसी फिल्म 'अवने श्रीमननारायण' के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में पौराणिक वातावरण, भव्य सेट्स, विजुअल इफेक्ट्स और इमोशनल कहानी का मेल देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: Hanuman Ansh Collection Day 28: चौथे गुरुवार 'हनुमान अंश' की लंबी छलांग, 100 करोड़ से कितनी दूर?
फिल्म में राधा और कृष्ण की भूमिका कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। स्टारकास्ट को फिलहाल गुप्त रखा गया है। रिलीज डेट को लेकर भी मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए इस समय सामने आ रही जानकारियों को रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
और पढ़ें: The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता खिताब, इतने लाख रुपए पर जमाया कब्जा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।