The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता खिताब, इतने लाख रुपए पर जमाया कब्जा

Published : Sep 04, 2026, 08:17 AM IST
Rida-and-Krystle-won-Traitors

सार

क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने 'द ट्रेटर्स 2' का खिताब जीत लिया। दोनों ने ट्रेटर्स बनकर आखिरी तक गेम खेला और 66 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ ट्रॉफी अपने नाम की।

'द ट्रेटर्स ' (The Traitors 2) के दूसरे सीजन का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। 3 सितंबर को स्ट्रीम हुए फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने बतौर ट्रेटर्स आखिरी तक अपनी पहचान छिपाकर रखी और 66 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली। दोनों की जोड़ी ने शानदार तरीके से गेम में परफॉर्म किया।

क्रिस्टल और रिदा ने जीता गेम

शो के फिनाले में क्रिस्टल और रिदा के साथ शालिनी पासी, साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल जैसे कंटेस्टेंट्स मुकाबले में थे। दोनों ट्रेटर्स ने अपनी रणनीति के दम पर इनोसेंट्स को लगातार चकमा दिया और फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहीं। शुरुआत में क्रिस्टल डिसूजा ओजी ट्रेटर्स में शामिल थीं, जबकि रिदा थराना ने गेम के दौरान इनोसेंट से ट्रेटर का रोल हासिल किया। दोनों ने इसके बाद मिलकर ऐसा गेम खेला कि किसी को उनकी असली पहचान का अंदाजा नहीं लगा।

दलीप ताहिल को आउट करना पड़ा भारी

फिनाले के दौरान क्रिस्टल की एक रणनीति ने गेम का रुख बदल दिया। दलीप ताहिल को बाहर करने के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया। इसके बाद क्रिस्टल और रिदा ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और आखिरी चरण तक पहुंच गईं।

अकेले जीत सकती थीं क्रिस्टल

फिनाले का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब क्रिस्टल के पास रिदा को बाहर करके अकेले पूरी प्राइज मनी जीतने का मौका था। लेकिन उन्होंने अपनी साथी ट्रेटर के खिलाफ जाने के बजाय उसके साथ खड़े रहने का फैसला किया। आखिरकार दोनों ने साथ में 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती।

और पढ़ें: Hanuman Ansh Collection Day 28: चौथे गुरुवार 'हनुमान अंश' की लंबी छलांग, 100 करोड़ से कितनी दूर?

पहली बार ट्रेटर्स की जोड़ी ने जीता खिताब

'द ट्रेटर्स 2' की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इस सीजन में दो ट्रेटर्स अंत तक टिके और दोनों ने मिलकर शो का खिताब अपने नाम किया। उनकी रणनीति, भरोसे और सही समय पर लिए गए फैसलों ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से आगे पहुंचाया।

और पढ़ें: श्वेता तिवारी की क्यों टूटी दोनों शादी? The Traitors 2 में टीवी की 'प्रेरणा' ने किया बड़ा खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

वंदे मातरम पर क्यों आमने-सामने आए मुकेश खन्ना और शर्मिला टैगोर? बयान के बाद गरमाई बहस
Hanuman Ansh Collection Day 28: चौथे गुरुवार 'हनुमान अंश' की लंबी छलांग, 100 करोड़ से कितनी दूर?