चौथे हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रही। 28वें दिन के आंकड़े सामने आने के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 70 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में शुरुआती हफ्ते में ही दम तोड़ देती हैं, लेकिन एक स्पिरिचुअल ड्रामा ने इस ट्रेंड को उलट दिया है। रिलीज के करीब एक महीने बाद भी इसकी कमाई में मजबूती देखने को मिल रही है और चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी बनी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत बेहद छोटे आंकड़े से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के सपोर्ट ने इसकी रफ्तार बदल दी। 28वें दिन फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई और बॉक्स ऑफिस एक नया और बड़ा मुकाम अपने नाम किया।

‘हनुमान अंश’ का 28वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

‘हनुमान अंश’ चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 28वें दिन इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह 27वें दिन यानी बुधवार को हुई कमाई (7.75 करोड़ रुपए) के मुकाबले तकरीबन 41.9फीसदी ज्यादा है। 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को यह फिल्म देशभर में 7,055 शोज में दिखाई गई। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.79 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Star Cast Fees: 1.8 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' के लिए किसे कितनी फीस मिली?

गुरुवार को 'हनुमान अंश' ने 'टॉक्सिक' से ढाई गुना कमाई की?

अगर यश स्टारर 'टॉक्सिक' से तुलना करें तो 'हनुमान अंश' ने 3 सितम्बर को इस फिल्म के मुकाबले 2.5 से ज्यादा कमाई की। खास बात यह है कि 'टॉक्सिक' का जहां यह दूसरा गुरुवार था तो वहीं 'हनुमान अंश' का चौथा गुरुवार। 'टॉक्सिक' ने दूसरे गुरुवार को 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो दूसरे बुधवार के कलेक्शन (5.46 करोड़ रुपए) के मुकाबले 22 फीसदी कम है।

'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?

28 दिन बाद 'हनुमान अंश' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 85.97 करोड़ रुपए हुआ। बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपए, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख रुपए जुटाए थे। तीसरे हफ्ते फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपए हुआ तो वहीं चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। नेट कलेक्शन के मामले में इसे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 27.12 करोड़ रुपए कमाने हैं और माना जा रहा है कि पांचवें वीकेंड में फिल्म यह मुकाम आसानी से हासिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें :‘हनुमान अंश’ से पहले इन 6 फिल्मों में दिखी नीम करोली बाबा की कहानी, एक तो 3 महीने पहले ही हुई रिलीज

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक ड्रामा है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें भक्त महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं, के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विहान शेडगे कहानी के दूसरे चरण में महाराज-जी की भूमिका में नजर आते हैं। चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी कलाकारों में शामिल हैं।7 अगस्त को लगभग 1.8 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भारत में रिलीज हुई और अब 11 सितम्बर को इसे इंटरनेशनल मार्किट में रिलीज किया जाएगा।