Bigg Boss 20 कब से होगा शुरू? सलमान खान के शो लॉन्च की ग्रैंड तैयारी, जानिए पूरा प्लान

Published : Jun 12, 2026, 04:17 PM IST
Bigg Boss 20 Latest Update

सार

Bigg Boss 20 launch date and theme: कब से से शुरू होगा 'बिग बॉस 20'? क्या सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान? क्या इस बार OTT स्टार्स टीवी सितारों पर भारी पड़ेंगे? क्या पुराने कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार वापसी होगी? और आखिर मेकर्स कौन-सा बड़ा सरप्राइज छिपाकर बैठे हैं? जानिए शो से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।

इंडियन टेलीविजन के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन अब चर्चा में आ गया है। 'बिग बॉस 19' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अगले सीजन को पहले से ज्यादा भव्य, विवादित और मनोरंजक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 21 सितंबर 2026 को हो सकता है। एक बार फिर सलमान खान शो की कमान संभालते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ टीवी सितारों पर नहीं, बल्कि OTT और रियलिटी शो की दुनिया के पॉपुलर चेहरों पर भी मेकर्स की नजर है। ऐसे में नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

21 सितंबर से शुरू हो सकता है 'बिग बॉस 20'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 21 सितंबर 2026 को किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पिछले सीजन को मिली शानदार सफलता के बाद इस बार शो को और बड़े स्तर पर पेश करने का प्लान बनाया जा रहा है।

फिल्म और टीवी के बीच संतुलन बनाएंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान शो शुरू होने से पहले अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा कर लेंगे। इस फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसमें नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बेहद सावधानी से मैनेज कर रही है, ताकि फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित न हो और 'बिग बॉस 20' की होस्टिंग के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके। इसके अलावा सलमान खान 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर भी चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

इस बार OTT और रियलिटी स्टार्स पर फोकस

'बिग बॉस 20' के लिए ऑडिशन और कंटेस्टेंट शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। कास्टिंग टीम ने कई चर्चित टीवी कलाकारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार मेकर्स सिर्फ टीवी चेहरों तक सीमित नहीं रहना चाहते। युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पॉपुलर OTT प्रोजेक्ट्स और अन्य रियलिटी शोज़ के प्रतिभागियों को भी शो में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इससे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो की पकड़ और मजबूत होगी।

क्या पुराने कंटेस्टेंट्स की होगी वापसी?

इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस बार कुछ पुराने और चर्चित कंटेस्टेंट्स भी शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि शो की थीम और फॉर्मेट को फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। मेकर्स चाहते हैं कि प्रीमियर के करीब पहुंचने पर ही सभी बड़े सरप्राइज सामने आएं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान क्यों भागे-भागे पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट? जानिए क्या है पूरा मामला
Urmila Matondkar के एक्स-हसबैंड ने की दूसरी शादी, मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो वायरल