Bigg Boss 20 Video: बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला को देख भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, माही के नहीं थमे आंसू

Published : Sep 11, 2026, 01:02 PM IST
bigg boss 20 sidharth shukla legacy video

सार

'बिग बॉस 20' में पुराने 19 सीजन के यादगार पलों की झलक दिखाई गई। सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और असीम रियाज से जुड़े पल देखकर कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 20 Sidharth Shukla: 'बिग बॉस 20' के इस स्पेशल वीडियो में उनकी पुरानी केमिस्ट्री की झलक देखकर घर के कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आए। सिद्धार्थ-शहनाज के इन पलों ने शो के उस दौर को फिर से सामने ला दिया, जिसे आज भी ‘बिग बॉस’ के सबसे यादगार सीजन में गिना जाता है। इस दौरान घर में मौजूद कंटेस्टेंट भावुक हो गए। माही विज के तो आंसू नहीं रुक रहे थे।

बिग बॉस सिर्फ झगड़े नहीं, रिश्तों का भी सफर ?

आने वाले एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'बिग बॉस 19' तक के सफर को एक वीडियो में दिखाया जाएगा। वीडियो में शो के कई पुराने चेहरों और यादगार घटनाओं की झलक दिखाई जाएगी। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के सफर को हाइलाइट करते हुए प्रोमो जारी किया गया है।

नहीं रोक पाएं कंटेस्टेंट अपने आंसू

दिवंगत सिद्धार्थ और शहनाज गिल की मस्ती, प्यार और लड़ाई को देखकर कंटेस्टेंट भावुक हो गए। माह‍ी विज, आम्रपाली दुबे, ईशा, आसिफ खान और दूसरे कंटेस्टेंट्स अपने आंसू नहीं रोक पाए। मैरी कॉम भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। वहीं, कुछ मजेदार पुराने क्लिप्स ने घरवालों के चेहरे पर मुस्कान भी ला दी।

Bigg Boss 20 शो में आगे क्या हुआ?

बता दें कि बिग बॉस के 20 सीजन में यंग डीएसए ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर ‘बिग बॉस 20’ के पहले कैप्टन बनने का मौका हासिल किया है। इसके बाद उन्हें एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने का अधिकार भी मिला और उन्होंने कनिका मान का नाम चुना। एपिसोड में ‘रूम 20’ भी खोला गया, जहां घरवालों की तस्वीरें लगाई गई थीं।

और पढ़ें: शूटिंग करते-करते नोज रिंग निगल गईं शहनाज़ गिल! वायरल वीडियो देख चिंता में पड़े फैन

सिद्धार्थ शुक्ला कौन थे?

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल रहे। उन्हें ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘दिल से दिल तक’ जैसे टीवी शो में काम किया। 'बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। इस सीजन में उनकी शहनाज गिल के साथ दोस्ती और घर के अंदर उनका बेबाक अंदाज दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। सिद्धार्थ ने यह सीजन जीता भी था।इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ के विजेता भी रहे। 2 सितंबर 2021 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

और पढ़ें: 'मुझे रेप की धमकियां मिलती हैं', 'बिग बॉस 20' में छलका मनोज तिवारी की बेटी का दर्द

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हैवान' एडवांस बुकिंग से नेट 1 करोड़ भी न कमा सकी! पहले दिन की टिकट बिक्री कर देगी हैरान!
Samay Raina कर रहे 12th फेल एक्ट्रेस को डेट? एक हिंट से फैंस ने पकड़ा रंगे हाथ!