
बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। मेकर्स ने शो का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसमें एक बार फिर सलमान खान अपने दमदार अंदाज में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार सलमान शानदार घोड़े पर सवार होकर एंट्री करते हैं और एक रहस्यमयी डायलॉग बोलकर नए सीजन का सबसे बड़ा हिंट भी देते हैं। साथ ही शो की प्रीमियर डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इस बार के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू कर दी है।
जियोहॉटस्टार और कलर्स ने बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का पहला टीजर जारी करते हुए घोषणा की कि शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। टीजर के कैप्शन में लिखा गया, "एक से भले दो... #BiggBoss 6 सितंबर से #JioHotstar और @colorstv पर शुरू हो रहा है।"
टीजर में सलमान खान शानदार घोड़े पर सवार होकर एंट्री करते हैं और कहते हैं, "जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वही अब बिग बॉस में होगा... तथास्तु!" इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।
सलमान खान ने नए सीजन के लिए टीज करते हुए कहा, "बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नए समीकरण और अप्रत्याशित ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस बार सीजन के केंद्र में एक ऐसा रहस्य है, जो इसे अब तक के सभी सीजन से बिल्कुल अलग बनाता है। पहला हिंट पहले ही सामने आ चुका है। आपको बस इसे दोबारा ध्यान से देखना है। यह टीजर सिर्फ शुरुआत है। मुझे इंतजार है कि जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा, तब दर्शक इन सभी हिंट्स को जोड़ना शुरू करेंगे।"
फिलहाल मेकर्स ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेत्री गीता बसरा के शो में शामिल होने की चर्चा है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। मेकर्स के मुताबिक, इस बार का सीजन नए ट्विस्ट, ड्रामा, एंटरटेनमेंट और कई सरप्राइज से भरपूर होगा। सलमान खान के रहस्यमयी हिंट ने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।