
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को "संघी" और "जागृत हिंदू" बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि अपने लिए पाकिस्तानी लड़का ढूंढ रही हैं। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी।
वायरल क्लिप एक पुराने इंटरव्यू की है, जिसमें एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट कंगना रनौत से पूछती हैं कि अगर उन्हें पाकिस्तान से लड़का ढूंढना हो तो कैसा होना चाहिए। इस पर कंगना हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें 30 की शुरुआती उम्र का ऐसा लड़का चाहिए, जो उनके बारे में ज्यादा न जानता हो। वह यह भी कहती हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ सामान्य जिंदगी जीना पसंद है। वह उन्हें इंडियन और मुगलई खाना बनाकर खिलाएंगी। वो इसे बनाना अच्छी तरह जानती हैं।
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब हाल ही में कंगना ने एक वीडियो में कहा था कि वह पहले खुद को "मॉडरेट हिंदू" मानती थीं, लेकिन अब वह "जागृत हिंदू" हैं और "संघी" कहलाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ इंसान की सोच और विचार बदल सकते हैं।
Kangana Ranaut was such a moderate Hindu that she wanted to marry a Pakistani man and even cook Mughlai food for him. https://t.co/f4MxkcYpS7 pic.twitter.com/NYXWo1h9rv
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) August 3, 2026
पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो भूल जाती हैं कि इंटनेट पर उनके पुराने सारे इंटरव्यू मौजूद हैं। तो एक ने लिखा कि कंगना ने इंटरव्यू में कहीं भी पाकिस्तानी लड़के का नाम नहीं लिया है।
इसे भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे पर कंगना रनौत ने Gen Z को दी सलाह, 'गटर जनरेशन' के बाद अब क्या कह डाला?
हाल ही में Gen Z को लेकर भी कंगना रनौत का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कुछ वेस्टर्न सोच से प्रभावित यंग विमेंस को निशाना बनाते हुए उन्हें "Generation Gutter" कहा था। कंगना ने लिखा था कि ऐसी लड़कियां पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, जिम्मेदारियां नहीं निभाना चाहतीं और सिर्फ ड्रग्स, शराब और "एंडलेस बॉडी काउंट" जैसी चीजों को अपनी आजादी समझती हैं। जिसे लेकर उनकी तीखी आलोचना हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में रही थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। इसके बाद अदाकारा की 'भारत भाग्य विधाता' मूवी आई, जो फ्लॉप रही। अब कंगना 'क्वीन 2' और 'सर्कल' में दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें: 'हिंदू बेटियां इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही...' कंगना रनौत ने नए वीडियो में उठाया बड़ा सवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।