Bigg Boss 20: 'उदिति सिंह के लिए बोले थे गंदे शब्द' रीति तिवारी का कबूलनामा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Published : Sep 24, 2026, 01:05 PM IST

'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच विवाद ने नया मोड़ लिया है। रीति ने उदिति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने की बात मानी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मनोज तिवारी की बेटी का जमकर क्लास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

PREV
15

'बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस अब घर से बाहर भी चर्चा का विषय बन रही है। रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच हुए विवाद में अब रीति का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उदिति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है।

25

'उदिति के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया'

डिस बैटल के दौरान रीति ने गाने के जरिए उदिति और काजी तौकीर को रोस्ट किया। उसके बोल में आपत्तिजनक शब्द मनोज तिवारी की बेटी ने इस्तेमाल किया था। जिसके बाद जमकर लड़ाई हुई। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में रीति कहती है कि 'हां मैंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। लेकिन ये कोई प्लानिंग नहीं थी, फ्लो में निकल गया। क्या कर सकती हूं।'

35

काजी ने मनोज तिवारी से की शिकायत

वहीं, सिंगर काजी तौकीर भी रीति से नाराज दिखें। दोनों के बीच जमकर बहस और गाली गलौज हुई। प्रोमो में काजी ने कैमरे की तरफ देखकर रीति के पिता मनोज तिवारी से भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था, 'मनोज तिवारी जी, अपनी बेटी को देख लो'।

45

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

रीति के अपनी बात स्वीकार करने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने उनके शब्दों को लेकर नाराजगी जताई और मनोज तिवारी का भी जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा कि रीति को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बिग बॉस हाउस में इस तरह की गलत भाषा का इस्तेमान नहीं होना चाहिए।

और पढ़ें: सलमान खान के शर्टलेस होने पर विवेक ओबराय का रिएक्शन, बोलें- निगेटिव चीजों में पड़ने की नहीं जरूरत

55

कौन हैं उदिति सिंह

उदिति सिंह एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो इस समय Bigg Boss 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। वह इससे पहले फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं।उदिति ने 2021 में फिल्म ‘सुरूर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जाने जान’ में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने करीना कपूर खान के किरदार के यंग वर्जन को निभाया था। इसके अलावा वह मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियो और ब्रांड कैंपेन से भी जुड़ी रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मनोज तिवारी जी अपनी बेटी को देख लो'...रीति के गाली गलौज पर भड़के काजी तौकीर, कैमरे पर कही ये बात

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories