'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच रोस्टिंग के दौरान जमकर लड़ाई हो गई। रीति ने गाने में उनके लिए काफी अपशब्द यूज किए, जिसकी वजह से काजी भड़क गए और उन्होंने कैमरे के सामने जाकर मनोज तिवारी को बेटी को समझाने के लिए बोल दिया।
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस समय रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच हुआ फाइट चर्चा में है। रियलिटी शो में दोनों आए दिन भिड़ते रहते हैं और गाली गलौज करते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में यंग डीएसए टीम की डिस बैटल के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करना था। इसी दौरान एक बार फिर से दोनों के बीच लड़ाई हो गई। रीति ने काजी को भी गाने के जरिए गाली दी, जिससे बात काफी बढ़ गई और मनोज तिवारी तक पहुंच गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, काजी ने रीति को बिना अपशब्दों के रोस्ट किया। इसके बाद जब रीति की बारी आई तो उन्होंने काजी और उदिति को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं। काजी इस पर नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
उदिति लगी रोने
बहस के दौरान काजी ने रीति को रुकने के लिए कहा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उदिति वहां से चली गईं और बाद में रोती हुई भी नजर आईं। काजी ने रीति के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रोस्टिंग की भी एक सीमा होती है।
काजी ने मनोज तिवारी से शिकायत की
बिग बॉस 20 की तरफ से जारी प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि काजी ने कैमरे की ओर देखते हुए रीति के पिता मनोज तिवारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी को अपनी बेटी को देखना चाहिए और यह व्यवहार सही नहीं है।
रीति को सोशल मीडिया पर भी किया गया ट्रोल
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने रीति तिवारी की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने भी उनके व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं- '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी हैं। वह पेशे से सिंगर हैं और इस समय Bigg Boss 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में इससे पहले भी वह काजी तौकीर समेत दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अपने विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं।
और पढ़ें:'डर-डरकर देखता हूं' बिग बॉस 20 में बेटी रीति के गेम को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी? देखें Video
