MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • कंगना रनौत ने रामलला दर्शन से पहले दिया तीखा बयान, CJP को एंटी-नेशनल बताकर कहा ये सब

कंगना रनौत ने रामलला दर्शन से पहले दिया तीखा बयान, CJP को एंटी-नेशनल बताकर कहा ये सब

Kangana Ranaut on Jantar Mantar Protest: दिल्ली पुलिस ने उस दिन हजारों लोगों को हिरासत में लिया था। सुरक्षा के भारी इंतजाम थे, ट्रैफिक जाम हो रहा था। ऐसे में कंगना ने राम और हनुमान का नाम लेकर कहा कि देश की रक्षा करने वाली ताकतें भी एक्टिव हैं।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 11 2026, 06:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कंगना रनौत ने रामलला दर्शन से पहले दिया तीखा बयान, CJP को एंटी नेशनल बताकर कहा ये सब
Image Credit : Instagram

कंगना रनौत ने रामलला दर्शन से पहले दिया तीखा बयान, CJP को एंटी-नेशनल बताकर कहा ये सब

कंगना रनौत ने एक बार फिर अपनी तीखी जुबान से सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर उन्होंने खुलकर हमला बोला। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे इन लोगों को उन्होंने सीधे ‘देश विरोधी ताकतें’ कह दिया और आरोप लगाया कि ये सब देश को अस्थिर करने की साजिश है। लखनऊ पहुँचकर अयोध्या जाते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के ये बात कही। अब वो सिर्फ अभिनेत्री नहीं, भाजपा की सांसद भी हैं, इसलिए उनका हर बयान अलग वजन रखता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
देश विरोधी ताकतों पर सीधा हमला
Image Credit : Instagram

देश विरोधी ताकतों पर सीधा हमला

कंगना ने साफ कहा कि आतंकी तत्व, अंतरराष्ट्रीय साजिशें और देश विरोधी ताकतें मिलकर देश को रोकने की कोशिश कर रही हैं। आम नागरिकों को परेशान करने की चाल चल रही है। लेकिन अब लोग जाग गए हैं। पुलिस तो छोड़ो, आम आदमी खुद इन लोगों को पहचान रहा है और उनसे जवाब मांगेगा।

36
वोटर लिस्ट के बहाने बड़ी साजिश का आरोप
Image Credit : Instagram

वोटर लिस्ट के बहाने बड़ी साजिश का आरोप

सीजेपी वाले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में गड़बड़ियों का हवाला देकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कंगना इसे सिर्फ वोटर लिस्ट का मुद्दा नहीं मानतीं। उनके मुताबिक इसके पीछे देश को तोड़ने वाली ताकतें काम कर रही हैं जो रोज किसी न किसी बहाने अस्थिरता फैलाने की कोशिश करती हैं।

46
दिल्ली का माहौल और कंगना का बयान
Image Credit : Instagram

दिल्ली का माहौल और कंगना का बयान

दिल्ली पुलिस ने उस दिन हजारों लोगों को हिरासत में लिया था। सुरक्षा के भारी इंतजाम थे, ट्रैफिक जाम हो रहा था। ऐसे में कंगना ने राम और हनुमान का नाम लेकर कहा कि देश की रक्षा करने वाली ताकतें भी सक्रिय हैं। आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी उन्होंने जिक्र किया।

56
पहले भी तीखे बयान दे चुकी हैं कंगना रनौत
Image Credit : Instagram

पहले भी तीखे बयान दे चुकी हैं कंगना रनौत

जुलाई में जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की थी। कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा को घटिया बताया था और ‘जनरेशन गटर’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया था। इस बार फिर उसी अंदाज में सीजेपी पर हमला बोला।राजनीति में आने के बाद और तेज हुई जुबानफिल्मों से राजनीति में आई कंगना अब मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उनके बयान अक्सर सुर्खियां बनाते हैं। इस बार भी उन्होंने साफ संदेश दिया कि देश के साथ खड़े लोग सच्चाई सामने ला रहे हैं और अब आम आदमी चुप नहीं बैठेगा।

66
आम आदमी की नजर में क्या तस्वीर
Image Credit : Instagram

आम आदमी की नजर में क्या तस्वीर

कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कुछ ने समर्थन किया तो कुछ ने विरोध। लेकिन उन्होंने अपना पक्ष साफ रख दिया कि ये प्रदर्शन देश की स्थिरता के खिलाफ है। अब देखना ये है कि आगे इस मुद्दे पर चर्चा कैसे आगे बढ़ती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'नाना पाटेकर को जो फीस दी वो अनिल कपूर भी नहीं लेता था', माधुरी दीक्षित के मूवी सेट पर हुआ था हंगामा
Recommended image2
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही दुनियाभर में बिके इतने करोड़ के टिकट
Recommended image3
Ramayana Advance Booking: आ गई 'रामायणम्' की रिलीज डेट, जानिए कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
Recommended image4
TV एक्ट्रेस प्रोस्टीट्यूशन में फंसीं, पुलिस ने किया ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भांडाफोड़
Recommended image5
'अब करो ट्रोल'...कैटरीना कैफ ने फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस लुक, 6 PHOTOS देख फैंस ने ट्रोलर्स को कही ये बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved