
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। हाल ही में शो से मिड-वीक एविक्शन के जरिए बाहर हुईं रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) एक बार फिर बिग बॉस के घर में लौटती नजर आ रही हैं। नए Weekend Ka Vaar Promo ने दर्शकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है कि क्या रीति को शो में दोबारा एंट्री मिलने वाली है। रीति तिवारी के एविक्शन ने पहले ही फैंस को चौंका दिया था। लेकिन अब नए प्रोमो में सलमान खान के साथ उनकी वापसी का संकेत मिलने के बाद कहानी पूरी तरह बदलती नजर आ रही है। अगर यह ट्विस्ट सच साबित होता है तो रीति के लिए यह बिग बॉस 20 में दूसरा मौका होगा।
रीति तिवारी का Bigg Boss 20 Journey काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शो के दौरान उनकी सबसे ज्यादा चर्चा काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ हुए विवाद को लेकर हुई। दरअसल, एक 'Diss Battle' टास्क के दौरान रीति की भाषा और उनके कुछ कमेंट्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने रीति को जमकर फटकार लगाई थी। सलमान ने उनके व्यवहार और भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं और उन्हें अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना चाहिए।
इसके कुछ ही दिनों बाद बिग बॉस में Mid-Week Eviction हुआ। कैप्टेंसी से जुड़े टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स को एक खास पावर दी गई थी, जिसके तहत उन्होंने रीति को गेम में सबसे कम योगदान देने वाले कंटेस्टेंट के तौर पर चुना। चूंकि रीति पहले ही अपनी एक लाइफलाइन गंवा चुकी थीं, इसलिए उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें - अर्चना पूरन सिंह ने खरीदा 1 और बंगला, परमीत सेठी बोले- YouTube से हो रही 3 गुना ज्यादा कमाई
अब Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति तिवारी की वापसी का ट्विस्ट दिखाई दे रहा है। प्रोमो में सलमान खान के जरिए रीति को दोबारा शो में लाए जाने का संकेत मिल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'Rhiti Tiwari Comeback' और 'Rhiti Tiwari Wild Card Entry' की चर्चा तेज हो गई है। देखें वीडियो -
रीति तिवारी सिर्फ Manoj Tiwari Daughter के नाम से ही नहीं जानी जातीं। वह खुद एक Singer, Songwriter, Composer, Producer और Entrepreneur हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रीति का जन्म 23 जून 2001 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के Jamnabai Narsee School से पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही म्यूजिक और आर्ट में दिलचस्पी रही है। वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में प्रशिक्षित हैं और गिटार भी बजाती हैं। रीति को उनके निकनेम 'Zooni' से भी जाना जाता है।
और पढ़ें - गोविंदा संग अफेयर पर भड़कीं कोमल रानी- ‘मुझे कोई दिलचस्पी नहीं’, दिव्या खोसला पर किया तीखा पलटवार
रीति तिवारी, भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। उनके माता-पिता अलग हो चुके हैं और रीति का ज्यादातर पालन-पोषण उनकी मां के साथ मुंबई में हुआ। हालांकि, वह अपने पिता और उनके परिवार के संपर्क में रही हैं। मनोज तिवारी खुद भी Bigg Boss 4 का हिस्सा रह चुके हैं। यही वजह है कि जब उनकी बेटी ने Bigg Boss 20 में एंट्री की तो शो के प्रीमियर पर सलमान खान ने मनोज तिवारी के पुराने बिग बॉस सफर का जिक्र किया था। सलमान ने मजाकिया अंदाज में रीति को 'बाप पे मत जाना' तक कह दिया था। यह बात मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के पुराने बिग बॉस विवाद की तरफ इशारा थी।
रीति तिवारी ने कम उम्र में ही म्यूजिक की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। वह सिंगिंग के साथ-साथ गीत लिखने, कंपोज करने और प्रोड्यूस करने का काम भी करती हैं। उनके शुरुआती चर्चित म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में 'Chale Aao' शामिल है, जो 2020 में रिलीज हुआ था और पलाश मुच्छल से जुड़ा हुआ था। इस गाने के वीडियो में नंदीश संधू और चार्ली चौहान नजर आए थे। इसके बाद दिसंबर 2025 में रीति ने 'Jhoothi Baby' रिलीज किया। इस गाने को उन्होंने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया था। इसके अलावा उनके नाम से Baarish, Maansik Santulan और Ghum Chuke जैसे म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र मिलता है।
रीति तिवारी की पहचान सिर्फ एक सिंगर के तौर पर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं और एंटरप्रेन्योर के तौर पर काम करती हैं। उनका नाम Rhiti Group से भी जुड़ा बताया जाता है। बता दें, रीति तिवारी ने साल 2024 में राजनीति में भी कदम रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। इस तरह देखा जाए तो रीति की प्रोफाइल सिर्फ 'मनोज तिवारी की बेटी' तक सीमित नहीं है। वह म्यूजिक, बिजनेस और राजनीति जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रीति तिवारी सच में Bigg Boss 20 में दोबारा बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेंगी या प्रोमो में कोई दूसरा ट्विस्ट छिपा है?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।