
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के पर्दे पर आते ही इसका असर पहले से बॉक्स ऑफिस पर चल रहीं फिल्मों पर पड़ा है। फिर चाहे वह डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की धार्मिक ड्रामा 'हनुमान अंश' हो या फिर दीपक कुमार मिश्रा डायरेक्टेड फंतासी थ्रिलर 'द वन' सभी की कमाई में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' भी इसमें शामिल है। लेकिन सबसे बुरा हाल किस फिल्म का रहा? चलिए आपको बताते हैं तीनों फिल्मों के शुक्रवार और अब तक के कलेक्शन के बारे में...
शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' ने 57वें दिन यानी 9वें शुक्रवार को लगभग 2.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जो इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को हुई कमाई (2.90 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 19 फीसदी कम है। शुक्रवार को यह फिल्म देशभर में 1,166 शोज में दिखाई गई। 57 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 319.73 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 377.66 करोड़ रुपए हुआ। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 417.01 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें ओवरसीज से हुई 39.35 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई शामिल है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Collection Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का तूफ़ान! पहले दिन ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टार 'द वन' का प्रदर्शन देशभर में 2144 शोज में हुआ। फिल्म ने भारत में लगभग 3.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर 7वें दिन की कमाई (4.50 करोड़ रुपए) से तुलना की जाए तो कलेक्शन में लगभग 24.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। 8 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 57 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 67.74 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों से फिल्म ने ग्रॉस 6 करोड़ रुपए कूटे। कुल मिलाकर दुनियाभर में यह फिल्म 73.74 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
नानी स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' ने 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को लगभग 2.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन देशभर से किया। फिल्म शुक्रवार को 1547 शोज में दिखाई गई। 8वें दिन की कमाई (3.30 करोड़ रुपए) के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 15.2 फीसदी की गिरावट आई है। 9 दिन बाद यह फिल्म भारत में नेट 111 करोड़ रुपए और ग्रॉस 131.05 करोड़ रुपए के आंकड़े पर खड़ी है। विदेशों से यह फिल्म 30.95 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। यानी दुनियाभर में फिल्म की ग्रॉस कमाई 162 करोड़ रुपए हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : Udta Teer New Release Date: 'दृश्यम 3' से घबराए 'उड़ता तीर' के मेकर्स? फिर पोस्टपोन हुई फिल्म
अगर गिरावट के प्रतिशत की तुलना करें तो सबे ज्यादा नुकसान 'द वन' को हुआ है। दूसरे नं. पर 'हनुमान अंश' है तो वहीं सबसे कम गिरावट 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में आई है। अब देखना यह है कि वीकेंड में ये तीनों फ़िल्में अभिषेक पाठक निर्देशित 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के सामने सर्वाइव कर पाती हैं या नहीं, जिसने पहले ही दिन 66.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर डाला है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।