Bigg Boss से सलमान खान को हटाने कई स्टार्स ने चली थी चाल! पहली बार खुला शो का सबसे बड़ा राज!

Published : Nov 21, 2026, 06:12 PM IST
Bigg Boss Salman Khan Host

सार

Bigg Boss Salman Khan News: बिग बॉस में सलमान खान की जगह होस्ट बनने के लिए कई बड़े सितारों ने कम फीस में शो करने का ऑफर दिया था। पूर्व टैलेंट हेड आनंद चव्हाण ने पॉडकास्ट में ऐसे कई दिलचस्प खुलासे किए।

Bigg Boss Salman Khan: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में शामिल बिग बॉस की पहचान आज सलमान खान के नाम से जुड़ चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बड़े सितारे इस शो में सलमान की जगह होस्ट बनने के लिए तैयार थे? इतना ही नहीं, कुछ ने तो चैनल को कम फीस में शो कराने का ऑफर भी दिया था। बिग बॉस के पूर्व टैलेंट हेड आनंद चव्हाण ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में ऐसे ही कई दिलचस्प किस्से सुनाए हैं। उन्होंने एक ऐसी एक्ट्रेस का जिक्र भी किया, जिसने सलमान की एंकरिंग पर सवाल उठाकर खुद होस्ट बनने की इच्छा जता दी थी।

कम फीस में 'बिग बॉस' का होस्ट बनने को तैयार थे बड़े सितारे

  • आनंद चव्हाण पहले एंडेमोल में वाइस प्रेसिडेंट और टैलेंट मैनेजर रह चुके हैं। वह बिग बॉस के 15 सीजन की कास्टिंग से जुड़े रहे हैं।
  • सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में उन्होंने बताया कि कई जाने-माने चेहरों ने सलमान खान की जगह शो होस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई थी।
  • आनंद के मुताबिक, कुछ लोगों की तरफ से ऐसे ऑफर आए कि चैनल सलमान पर जितना पैसा खर्च कर रहा है, उतने में वे कम फीस लेकर शो कर सकते हैं।
  • आनंद ने कहा, "मैं पहली बार ये शेयर कर रहा हूं कि इस तरह के फीलर्स आते हैं कि इतना पैसा चैनल खर्चा कर रहा है, हम लोगों को लेते तो कुछ खर्चा नहीं होता।"

'बिग बॉस' के मेकर्स ने क्यों नहीं बदला होस्ट?

  • आनंद चव्हाण ने बताया कि सलमान खान ने शो में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। यही वजह थी कि दूसरे सितारों के ऑफर मिलने के बावजूद मेकर्स ने होस्ट बदलने के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा।
  • इसकी वजह बताते हुए आनंद ने कहा, "आखिर में क्या होता है कि जिस आदमी ने जो पोजिशन ली हुई है, वो बहुत मायने रखती है।"
  • उनके इस बयान से साफ है कि बिग बॉस में सलमान की लोकप्रियता और शो के साथ उनकी पहचान को मेकर्स काफी अहमियत देते थे। सिर्फ कम फीस का ऑफर मिलने से होस्ट बदलने का फैसला नहीं लिया जा सकता था।

एक्ट्रेस ने सलमान खान की एंकरिंग पर उठाए सवाल

  • आनंद ने एक ऐसी एक्ट्रेस का किस्सा भी सुनाया, जो अब विदेश में रहती हैं। उन्हें पहले बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था।
  • बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने सलमान की एंकरिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अभी (सलमान की) एंकरिंग में इतना लाइवलीनेस नहीं आ रहा है।"
  • आनंद को पहले लगा कि वह सिर्फ अपनी राय दे रही हैं। लेकिन बातचीत के आखिर में एक्ट्रेस ने खुद ही होस्ट बनने की इच्छा जता दी और कहा कि उन्हें मौका दिया जाए तो वह बेहतर काम कर सकती हैं।
  • इस पर आनंद ने हैरानी जताते हुए कहा, "ऐसी भी हिम्मत होती है लोगों की बोलने की।" हालांकि, उन्होंने इस एक्ट्रेस का नाम उजागर नहीं किया।

अभिजीत बिचुकले ने भी मांगी थी 'बिग बॉस मराठी' होस्ट की कुर्सी

  • आनंद चव्हाण ने बिग बॉस मराठी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया। उनके मुताबिक, शो के तीसरे सीजन के आसपास महेश मांजरेकर की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी दौरान कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले ने उनसे संपर्क किया और खुद होस्ट बनने की पेशकश कर दी।
  • आनंद ने अभिजीत की बात बताते हुए कहा, "अभी हेल्थ-वाइज महेश सर तो कर नहीं सकते, अभी मेरे सिवा तो दूसरा ऑप्शन तो है नहीं आपको। तो आप मेरे को ही फाइनल कर दीजिए ऐज एन एंकर।"
  • इस तरह अभिजीत बिचुकले ने भी बिग बॉस मराठी की होस्टिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी थी।
  • आनंद के पॉडकास्ट में सुनाए गए ये किस्से बताते हैं कि सलमान खान की जगह लेने के लिए सिर्फ बड़े सितारे ही नहीं, शो के कंटेस्टेंट भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Box Office Queen: 2026 की बॉक्स ऑफिस क्वीन कौन? साउथ की हसीनाओं ने भी मारी बाजी, देखिए टॉप 5 लिस्ट!
'वीना मलिक काली है, मोटी है...', लाइव TV पर रोते-रोते 'बिग बॉस' Ex-कंटेस्टेंट ने उतारा मेकअप