
टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के 19वें सीजन की शानदार सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें बिग बॉस 20 पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस नए कंटेस्टेंट्स, नए ट्विस्ट और घर के अंदर होने वाले ड्रामे को देखने के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच शो के फॉर्मेट को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 को पिछले सीजनों से अलग और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस बार मेकर्स शो में एक अनोखा कॉन्सेप्ट लाने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में 8 पुराने कंटेस्टेंट्स और 8 नए चेहरों को एक साथ एंट्री दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को अनुभवी खिलाड़ियों और नए प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। पुराने कंटेस्टेंट्स जहां पहले से गेम की स्ट्रैटेजी और घर के माहौल से परिचित होंगे, वहीं नए कंटेस्टेंट अपने अलग अंदाज और नई सोच के साथ मुकाबले को दिलचस्प बनाएंगे।
और पढ़ें - TV हसीना जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन? कर चुके 3 शादियां-रहते हैं तीसरी बीवी के साथ
बिग बॉस के इतिहास में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे हैं जिन्होंने अपनी दमदार पर्सनैलिटी और गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता था। ऐसे में अगर कुछ चर्चित चेहरे दोबारा शो में नजर आते हैं तो यह सीजन और भी ज्यादा मनोरंजक हो सकता है। फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही कयास लगाने लगे हैं कि किन एक्स कंटेस्टेंट की शो में वापसी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
पुराने खिलाड़ियों के मुकाबले नए कंटेस्टेंट के लिए यह सफर आसान नहीं होगा। उन्हें न सिर्फ बिग बॉस के टफ टास्क और नियमों का सामना करना होगा, बल्कि उन कंटेस्टेंट्स से भी मुकाबला करना पड़ेगा जो पहले इस खेल का हिस्सा रह चुके हैं। यही कारण है कि यदि यह फॉर्मेट लागू होता है तो शो में नए लेवल के ट्विस्ट देखने को मिलेगें, जो पहले कभी नहीं देखे गए।
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स एक ऐसे फॉर्मेट पर विचार कर रहे हैं जिसमें पुराने और नए कंटेस्टेंट पूरे सीजन के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करें। यह कॉन्सेप्ट हाल ही में चर्चा में आए कुछ अन्य रियलिटी शो के फॉर्मेट से प्रेरित बताया जा रहा है। हालांकि चैनल और प्रोडक्शन टीम की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
बिग बॉस की पहचान बन चुके सलमान खान के एक बार फिर होस्ट के रूप में लौटने की संभावना भी चर्चा में है। सलमान की मौजूदगी शो का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन मानी जाती है और फैंस उन्हें एक बार फिर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
बिग बॉस का 20वां सीजन शो के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। ऐसे में मेकर्स इस सीजन को यादगार बनाने के लिए कई बड़े सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। नए फॉर्मेट की चर्चाओं ने ऑडियंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर इस बार बिग बॉस 20 में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे और क्या वाकई पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।