TV हसीना जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन? कर चुके 3 शादियां-रहते हैं तीसरी बीवी के साथ

Published : Jun 08, 2026, 04:59 PM ISTUpdated : Jun 08, 2026, 05:26 PM IST
who is jennifer winget first husband all about karan singh grover three marriages personal life and controversy

सार

Jennifer Winget Personal Life: जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन हैं? जेनिफर विंगेट के पहले पति करण सिंह ग्रोवर ने कितनी शादियां की हैं? जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का तलाक कब हुआ था?

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। फैन्स उनकी शादी की डिटेल और होने वाले पति के बारे में जानने चाहते हैं। हालांकि, जेनिफर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इसी बीच आपको जेनिफर के पहले पति के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जेनिफर के पहले पति ने अपनी लाइफ में 3 शादियां की है और वे फिलहाल अपनी तीसरी बीवी के साथ रहते हैं। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल खबर...

जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन?

जेनिफर विंगेट अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है। आपको बता दें कि जेनिफर ने पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी थी। हालांकि, ये शादी महज 2 साल के अंदर टूट गई और दोनों का तलाक हो गया है। आपको बता दें कि जेनिफर और करण की मुलाकात टीवी सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुई थी। दोनों ने कसौटी जिंदगी की सीरियल में भी साथ काम किया था। साथ काम करते-करते दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। शुरुआत में दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीकठाक चली, लेकिन फिर धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी। आखिरकार दोनों का 2014 में तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण की इश्कबाजी की वजह से जेनिफर से उनका रिश्ता टूट गया था।

ये भी पढ़ें... प्यार-शादी-तलाक के बाद फिर दुल्हन बनेगी TV हसीना जेनिफर विंगेट, जानें कौन है दूल्हा?

करण सिंह ग्रोवर ने कितनी शादियां की

आपको जानकर हैरानी होगी कि जेनिफर विंगेट के एक्स पति करण सिंह ग्रोवर लाइफ में 3 शादियां की है। उन्होंने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। दोनों ने 2008 में शादी की थी। ये शादी महज कुछ ही महीनों के अंदर टूट गई थी। फिर उन्होंने 2012 में जेनिफर से शादी की। ये शादी 2014 में टूट गई। इसके बाद करण का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शुरू हुआ। दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। जल्दी ही दोनों में दोस्ती और प्यार हो गया था। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हो गए थे। दोनों ने 2016 में शादी की थी। दोनों अभी साथ हैं और कपल की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है। बता दें कि बिपाशा तो सालों से किसी मूवी में नजर नहीं आई। करण कभी-कभी कुछ टीवी सीरियलों और फिल्मों में नजर आ जाते हैं।

जेनिफर विंगेट के बारे में

41 साल की जेनिफर विंगेट ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वे सबसे पहले 1995 में आई फिल्म अकेले हम अकेले तुम में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया। 2002 में उन्होंने शाका लाका बूम बूम सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रख था। उन्हें कसौटी जिंदगी की में स्नेहा बजाज और दिल मिल गए में डॉ. रिद्धिमा गुप्ता के किरदारों से पहचान मिली। उन्होंने क्या होगा निम्मो का, कहीं तो होगा, संगम, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपनाह, बेहद 2 जैसे सीरियलों में काम किया। वे वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। फिलहाल वे किसी अनटाइल वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।

किससे कर रही जेनिफर विंगेट दूसरी शादी

ऐसी खबरें है कि जेनिफर विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कपल सितंबर-अक्टूबर और दिसंबर-जनवरी के बीच शादी कर सकते हैं। बात विलियम की करें तो वे लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो वे सिंगापुर के एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रैजुएशन किया है।

ये भी पढ़ें... क्या है शिल्पा शेट्टी का असली नाम? जानिए उनकी 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

TV की नागिन ने शाही अंदाज़ में दिखाया बेबी बंप, ये 10 PHOTO देख लोग बोले- ओह माय क्वीन!
सिंगर सुरेश वाडकर ने पतला कहकर माधुरी संग शादी से किया था इंकार? सामने आई असलियत