Jennifer Winget Second Marriage: क्या जेनिफर विंगेट दूसरी शादी करने जा रही हैं? क्या जेनिफर विंगेट किसी को डेट कर रही हैं? जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन थे क्यों हुआ था दोनों का तलाक?
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के बाहर आते ही फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं और उनकी शादी की डिटेल के साथ होने वाले दूल्हे के बारे में भी जानना चाहते हैं। बताया जा रहा कपल इसी साल के आखिरी में या फिर नए साला यानी 2027 में शादी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं जेनिफर और उनके होने वाले पति के बारे में...

जेनिफर विंगेट कर रही दूसरी शादी
जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी दूसरी को लेकर लाइमलाइट में है। हाल ही में उन्होंने एक शादी के डांस वीडियो पर कमेंट करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। उनका कमेंट वायरल होते ही सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, जेनिफर ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस साल के अंत में विलियम से शादी करने वाली हैं। चर्चा है कि जेनिफर और उनके होने वाले पति शादी के लिए सितंबर-अक्टूबर और दिसंबर-जनवरी के बीच की डेट पर विचार कर रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर विलियम कौन हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में, जिसके साथ जेनिफर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
ये भी पढ़ें.. क्या है शिल्पा शेट्टी का असली नाम? जानिए उनकी 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में
जेनिफर विंगेट के ब्वायफ्रेंड विलियम इस्माइल कौन हैं?
विलियम इस्माइल का नाम टीवी हसीना जेनिफर विंगेट से जोड़ा जा रहा है, लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर मौजूद है, लेकिन उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। विलियम के इंस्टाग्राम पर करीब 936 फॉलोअर्स और 174 पोस्ट हैं। उनके आधिकारिक लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो वे फिलहाल सिंगापुर के एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे अक्टूबर 2022 से इस कंपनी से जुड़े थे। इससे पहले वे एक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर और दूसरी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक में भी काम किया है। विलियम की क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने 2002 से 2005 के बीच यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रैजुएशन किया है। जेनिफर के साथ उनकी संभावित शादी की बात करें तो ये ईसाई रीति-रिवाजों से होगी।
जेनिफर विंगेट के पहले पति कौन?
जेनिफर विगेंट ने सीरियल दिल मिल गए के को-स्टाटर करण सिंह ग्रोवर से पहली शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई और प्यार हो गया। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 2012 में शादी की। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों का 2014 में तलाक हो गया। तलाक के बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है।
ये भी पढ़ें.. 27 साल की शादी का राज! आर. माधवन ने बताया क्यों कभी नहीं दिया पत्नी को धोखा
