'रामायण' में रणबीर कपूर को देखकर आलिया भट्ट का ऐसा था रिएक्शन? वायरल PHOTO
Alia Bhatt Watching Ramayana: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' थिएटर में देखती नजर आ रही हैं।

थिएटर में 'रामायण' देखती नजर आईं आलिया भट्ट?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने आलिया भट्ट की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह थिएटर की रिक्लाइनर सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में आलिया के आसपास अन्य दर्शक भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने 3D चश्मे पहन रखे हैं। दावा किया जा रहा है कि आलिया अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' देख रही थीं।

सीन देखकर हैरान होती दिखीं आलिया, चेहरे पर रखा हाथ
वायरल तस्वीर में आलिया भट्ट अपने दोनों हाथ चेहरे के पास रखे नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह फिल्म के किसी सीन को देखकर हैरान या भावुक हो गई हों। तस्वीर के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा, 'Alia Bhatt watching Ramayana!' जब एक अन्य यूजर ने तस्वीर की सच्चाई पूछते हुए 'Real?' लिखा, तो पोस्ट करने वाले यूजर ने जवाब में 'Yes' कहा।
और पढे़ं- Ramayana Part 1 में कैसे हुई सनी देओल की एंट्री? चंद सेकंड की झलक दिखाकर छा गए
फैंस ने कहा- 'Proud Wifey'
आलिया की कथित तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलचस्प रिएक्शन दिए है। एक यूजर ने लिखा, 'Wifey so amazed seeing her hubby creating history with coming days.' वहीं, दूसरे यूजर ने आलिया को 'Proud Wifey' बताया। कुछ यूजर्स ने तस्वीर में फिल्ममेकर अमर कौशिक को भी देखने का दावा किया। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं आलिया
आलिया भट्ट 3 नवंबर 2026 को मुंबई में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी सास और नीतू कपूर भी नजर आईं। स्क्रीनिंग के लिए आलिया ने अनाविला की म्यूटेड ग्रीन लिनेन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ ब्लू बॉर्डर दिया गया था। उन्होंने रिम्पल एंड हरप्रीत के 'रॉ ज्वेल्स' कलेक्शन का सिल्वर एम्बेलिश्ड हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना था।
मिनिमल लुक में दिखीं आलिया, स्टाइल ने खींचा ध्यान
आलिया ने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज से नहीं सजाया। उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स, खुले वेवी बाल और माथे पर छोटी-सी टरक्वॉइज बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका सादगी भरा अंदाज स्क्रीनिंग में चर्चा का विषय बना। वहीं, अब थिएटर में फिल्म देखते हुए उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छेड़ दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।