- Home
- Entertainment
- Maatrubhumi Trailer Update: कब आएगा सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर, रिलीज डेट पर भी हुआ खुलासा!
Maatrubhumi Trailer Update: कब आएगा सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर, रिलीज डेट पर भी हुआ खुलासा!
सलमान खान की 'मातृभूमि' को लेकर एक के बाद एक बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। अब चर्चा है कि इसका ट्रेलर 'रामायण' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है, लेकिन रिलीज डेट पर पेंच फंसता नजर आ रहा है।

रामायण के साथ आएगा सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स 6 नवंबर, शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य प्रमोशनल इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' के साथ सिनेमाघरों में जोड़ा जा सकता है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक इवेंट या ट्रेलर लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मातृभूमि ट्रेलर को CBFC से मिला कौन सा सर्टिफिकेट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट पर ट्रेलर को 4 नवंबर को पास किया गया। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और ट्रेलर की अवधि 4 मिनट 43 सेकंड बताई गई है। हालांकि, यह ट्रेलर का सर्टिफिकेशन है, पूरी फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट अभी मिलना बाकी है।
'बैटल ऑफ़ गलवान' से' मातृभूमि' कैसे बनी सलमान की फिल्म?
इस प्रोजेक्ट की घोषणा जुलाई 2025 में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से हुई थी। इसकी प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया 2024 में शुरू होने की बात कही गई थी। मार्च 2026 में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया। यह कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई सैन्य झड़प से प्रेरित बताई गई है। फिल्म में सलमान खान एक ऐसे भारतीय सेना अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसका चरित्र कर्नल बिकुमल्ला संतोष से प्रेरित बताया गया है।
मातृभूमि की स्टार कास्ट और डायरेक्टर कौन हैं?
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। प्रशांत तमांग भी इसकी कलाकारों की टीम का हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी गलवान घाटी की सैन्य भिड़ंत और उसमें शामिल भारतीय सैनिकों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को चीन से जुड़े संदर्भों और कंटेंट को लेकर कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ा था। बाद में इसे सरकार से मंजूरी मिलने की खबर भी सामने आई।
मातृभूमि की रिलीज डेट 13 नवंबर से क्यों खिसक सकती है?
पहले खबरें थीं कि सलमान खान की फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सूत्र ने दावा किया कि सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण अगले हफ्ते रिलीज मुश्किल हो सकती है। सूत्र के मुताबिक, अब मेकर्स 20 नवंबर की तारीख पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा 11 दिसंबर भी संभावित रिलीज डेट में शामिल बताई गई है। नई तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
'मातृभूमि 'की डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी किसके पास है?
फिल्म के भारत में वितरण की जिम्मेदारी जियो स्टूडियोज संभालेगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवालेे से बताया गया है, “नई रिलीज डेट का ऐलान कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।” फिलहाल मेकर्स की तरफ से न तो नई रिलीज डेट की पुष्टि हुई है और न ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर आधिकारिक बयान आया है। ऐसे में सलमान खान के फैंस को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज से जुड़ी अंतिम घोषणा का इंतजार करना होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।