क्या है शिल्पा शेट्टी का असली नाम? जानिए उनकी 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में
Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी का असली नाम क्या है? शिल्पा शेट्टी का सबसे महंगा एसेट कौन सा माना जाता है? शिल्पा शेट्टी के पास कितने बंगले हैं और कहां-कहां हैं?

51 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की मोस्ट फेमस हसीनाओं में से एक शिल्पा शेट्टी 51 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 8 जून 1975 को मंगलौर में हुआ था। शिल्पा ने मॉडलिंग से अपने करियर शुरू किया और फिर फिल्मों में आई। हालांकि, अब वे कम ही मूवीज में नजर आती हैं।

क्या है शिल्पा शेट्टी का असली नाम?
कम ही लोग जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी का असली नाम क्या है। आपको बता दें कि उनका रियल नेम अश्विनी शेट्टी है। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले उन्होंने ज्योतिषीय सलाह पर नाम बदल लिया था। जन्मदिन के मौके पर आपको शिल्पा की 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में बता रहे हैं…
ये भी पढ़ें.. पेड्डी में जाह्नवी कपूर के विवादित सीन के बीच नया बवाल, एक नए खुलासे ने चौंकाया
1. शिल्पा शेट्टी का किनारा बंगला
शिल्पा शेट्टी मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती है। यहां उनका सी-फेसिंग आलीशान बंगला है। इस शानदार बंगले में प्राइवेट जिम, शानदार इंटीरियर और बेहरतीन डेकोरेशन है। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ है।
2. शिल्पा शेट्टी का बुर्ज खलीफा में फ्लैट
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का दुबई के बुर्ज खलीफा में एक आलीशान फ्लैट, जो 19वीं मंजिल पर हैं। उन्हें पति राज कुंद्रा ने शादी की सालगिरह पर गिफ्ट किया था। इस फ्लैट की कीमत 50 करोड़ के करीब है।
3. शिल्पा शेट्टी की डायमंड रिंग
शिल्पा शेट्टी की महंगी चीजों में उनकी डायमंड रिंग भी है। राज कुंद्रा ने सगाई पर शिल्पा को 20 कैरेट हार्ट-शेप वाली नैचुरल सफेद हीरा (सॉलिटेयर) पहनाई थी। इसकी कीमत 3 करोड़ हैं।
4. शिल्पा शेट्टी की फरारी पोर्टोफिनो एम कार
शिल्पा शेट्टी के कार कलेक्शन में उनकी फरारी पोर्टोफिनो एम कार भी शामिल हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ के करीब है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 सहित अन्य महंगी गाड़ियां भी हैं।
5. शिल्पा शेट्टी का यूके में बंगला
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का यूके में भी एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम राज महल हैं। इस बंगले की कीमत करीब 50 करोड़ है। ये अंदर से दिखने में काफी लग्जीरियस हैं।
ये भी पढ़ें.. कितनी है TV क्वीन एकता कपूर की नेटवर्थ, आलीशान बंगला-लग्जरी गाड़ियां और क्या-क्या, जानिए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।