Peddi Janhvi Kapoor Controversial Scene New Controversy: पेड्डी फिल्म को लेकर नया विवाद क्या है? जाह्नवी कपूर के किस सीन को लेकर विवाद हुआ? क्या इससे पेड्डी फिल्म की कामई पर असर पड़ सकता है?

सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म पेड्डी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी के एंट्री सीन के साथ लुक और बॉडी लैंग्वेज पर कैमरा फोकस को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हालांकि, मेकर्स ने इस पर सफाई दी और सीन एडिट करने की भी बात कहीं, लेकिन विवाद फिर भी नहीं थमा है। इसी बीच पेड्डी से एक और विवाद जुड़ गया, जिसकी वजह से जमकर बवाल मच रहा है। बता दें कि इसके डायरेक्टर बुची बाबू सना है और मूवी बॉक्स ऑफिस अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम चरण की पेड्डी से जुड़ा एक और विवाद

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी पेड्डी (Peddi) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पेड्डी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया, लेकिन विवादों में भी फंस गई। बता दें कि पेड्डी के साथ लगातार विवाद जुड़ रहे हैं। अब एक और नया विवाद सामने आया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स पर बवाल मचा हुआ है, जिसे लेकर मेकर्स ने माफी भी मांगी है। अब फिल्म के कोरियोग्राफर को लेकर मेकर्स को आलोचना झेलनी पड़ रही है। दरअसल, ये मामला कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर से जुड़ा है। बता दें कि जानी मास्टर के खिलाफ 2024 में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए थे। पेड्डी के गाने 'चिकिरी चिकिरी' की कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है और उन्हें इसका क्रेडिट भी मिला है, इसी लेकर अब नया विवाद हो रहा है। कोरियोग्राफर और बिग बॉस तेलुगु 9 की कंटेस्टेंट रही श्रष्टि वर्मा ने मेकर्स पर निशाना सादा है।

ये भी पढ़ें.. Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई

श्रष्टि वर्मा का जानी मास्टर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

कोरियोग्राफर श्रष्टि वर्मा ने पेड्डी के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं, जिससे खलबली मच गई हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा- 'फिल्म पेड्डी में जानी मास्टर की मौजूदगी ने मेरी चिंता को बढ़ा दिया है। उनके खिलाफ चल रहे POCSO मामले में शिकायतकर्ता मैं हूं। गंभीर आरोप लगने और इंडस्ट्री की POSH जांच में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की बात सामने आने के बाद भी कई बड़े स्टार्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके साथ काम कर रहे हैं, ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है।' उन्होंने आगे कहा- 'मैं कानून के जरिए न्याय पाने की कोशिश कर रही हूं। ऐसे में लोगों का लगातार उनको सपोर्ट करना मेरे लिए परेशानी का कारण बन रहा हैं। मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को यौन दुर्व्यवहार के आरोपों और नतीजों को गंभीरता से लेना चाहिए और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।'

कौन हैं जानी मास्टर?

जानी मास्टर एक फेमस कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने अला वैकुंठपुरमुलू फिल्म के हिट गाने 'बुट्टा बोम्मा' सहित कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। 2024 में हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप में पीओसीएसओ (POCSO) की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने एक नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्हें 19 सितंबर 2024 को तेलंगाना पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार कर हिरासत में लिया था। 24 अक्टूबर 2024 को तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

पेड्डी में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा बवाल

फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा की एंट्री के साथ ही कहानी पर सवाल उठने लगे। बवाल मचने के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने एक बयान जारी कर आपत्तिजनक सीन्स को हटाए जाने की पुष्टि की थी। जाह्नवी ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। कुछ सूत्रों की मानें तो जाह्नवी ने पेड्डी में अपने सीन्स को लेकर नाराजगी जताई और सीन्स को टोन करने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन मेकर्स ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया था। इसी बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने तीन दिन में भारत में नेट कलेक्शन 125.25 करोड़ कमा लिए है। वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 191.07 करोड़ हो गया हैं।

ये भी पढ़ें.. कितनी है TV क्वीन एकता कपूर की नेटवर्थ, आलीशान बंगला-लग्जरी गाड़ियां और क्या-क्या, जानिए