ये क्या बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर से निकले कीड़े? अदाकारा ने इस शख्स से लगाई गुहार

Published : Sep 11, 2026, 11:34 AM IST
bipasha basu protein powder worms

सार

Bipasha Basu Protein Powder Worms: बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए खोले गए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में छोटे-छोटे कीड़े दिखे। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मदद की अपील की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपने इस्तेमाल किए जाने वाले एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताई, तो मामला चर्चा में आ गया। बिपाशा ने दावा किया कि हाल ही में खोले गए प्रोटीन पाउडर के जार में उन्हें छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए मामले में मदद की अपील की।

बिपाशा ने वीडियो में क्या दिखाया?

बिपाशा ने जिस प्रोडक्ट का वीडियो शेयर किया, वह Isopure का प्रोटीन पाउडर बताया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने एक छोटे से कीड़े की ओर इशारा करते हुए अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने घोले गए प्रोटीन पाउडर का ग्लास शेयर किया, जिसमें छोटे-छोटे कीड़े तैर रहे थे। अदाकारा ने उनमें से एक को उंगली पर लेकर दिखाया।

बिपाशा ने तुकाराम मुंढे को क्यों किया टैग?

बिपाशा ने इस मामले में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्हें टैग करते हुए लिखा कि वह उम्मीद कर रही हैं कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई होगी और लोगों को खराब या मिलावटी सामान से बचाया जा सकेगा। बता दें कि तुकाराम मुंढे पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्रवाइयों के कारण चर्चा में हैं। एफडीए की ओर से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें: एडल्ट कंटेंट फिल्म मत करो...Ex-BF संग बिपाशा बसु की वो मूवी, जिसके लिए सब कर रहे थे मना

फूड सेफ्टी को लेकर पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की क्वालिटी को लेकर हाल के दिनों में कई शिकायतें चर्चा में रही हैं। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान में कॉकरोच मिलने का दावा करते हुए तुकाराम मुंढे को टैग किया था। वहीं, बॉलीवुड की कुछ अन्य हस्तियां भी तुकाराम मुंढे की खाद्य सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

बिपाशा बसु कौन हैं?

बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'राज' ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'धूम 2', 'कॉरपोरेट', 'रेस' और 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं। फिल्म 'अलोन' के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया। 2020 की वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आने के बाद अब वह हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'बाराबंकी' से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं।

और पढ़ें: Ex-पति कर चुका तीन बार शादी, अब 41 साल की एक्ट्रेस बनने जा रही दूसरी बार दुल्हन!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘हनुमान अंश 2’ में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने दिया बड़ा अपडेट
Haiwaan Film Review: क्यों देखें अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान'? यहां पढ़ें पूरा रिव्यू