TV की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 41 की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही हैं।

पॉपुलर टीवी शो 'बेहद' फेम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लंबे समय से सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल को डेट कर रही हैं और दोनों की सगाई भी हो चुकी है। अब दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ी 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में एक निजी व्हाइट वेडिंग समारोह में शादी के बंधन में बंध सकती है। हालांकि, जेनिफर या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

क्या 16 जुलाई को शादी करने जा रही हैं जेनिफर विंगेट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में शादी करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा। फिलहाल इस शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं जेनिफर विंगेट के होने वाले पति विलियम इश्माइल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विलियम इश्माइल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं। पिछले कुछ समय से उनके और जेनिफर विंगेट के रिश्ते की खबरें सामने आती रही हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है, हालांकि इस बारे में भी एक्ट्रेस ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

कैसी होगी जेनिफर विंगेट की वेडिंग सेरेमनी?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेनिफर और विलियम पारंपरिक भारतीय शादी की बजाय व्हाइट वेडिंग करेंगे। समारोह को बेहद सादगी और निजी अंदाज में आयोजित करने की योजना बताई जा रही है, ताकि सिर्फ करीबी लोग ही इस खास मौके का हिस्सा बनें।

दुल्हन के लुक में क्या पहनेंगी जेनिफर विंगेट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर विंगेट अपनी शादी में डिजाइनर कार्लियो (Karleo) द्वारा तैयार किया गया सफेद ब्राइडल गाउन पहनेंगी। अपनी स्टाइलिश और एलिगेंट फैशन चॉइस के लिए मशहूर जेनिफर के ब्राइडल लुक को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। जेनिफर विंगेट हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखती आई हैं। यही वजह है कि उन्होंने न तो अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और न ही शादी की खबरों की पुष्टि की है। ऐसे में फिलहाल सामने आई जानकारी को रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है।

करण सिंह ग्रोवर से रिश्ता कैसे शुरू हुआ और क्यों टूटा?

जेनिफर विंगेट की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए और कुछ साल डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली। हालांकि, 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक की। करण जेनिफर से पहले 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी, जिनसे 2009 में उनका तलाक हो गया। 2016 से बिपाशा बसु से करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी की।