'बेबी डॉल' सिंगर कनिका की दूसरी शादी भी टूटी, अलगाव के बाद सिंगर ने की ये अपील
'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की जानकारी दी है। 2022 में शादी करने वाले इस कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। गौतम से कनिका की दूसरी शादी थी।

‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली सिंगर कनिका कपूर की प्राइवेट लाइफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। कनिका ने अपने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है। शादी के करीब चार साल बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के खत्म होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

कनिका कपूर ने पोस्ट कर दी अलग होने की जानकारी
कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की बात बताई। उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और उनके पति ने अलग होने का फैसला किया है। साथ ही कनिका ने साथ बिताए समय के लिए आभार जताया और गौतम के बेहतर भविष्य की कामना की। सिंगर ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में उनके निजी जीवन का सम्मान करें। उन्होंने लोगों से अपने प्रति प्यार और समझदारी बनाए रखने की भी गुजारिश की।
2022 में हुई थी कनिका और गौतम की शादी
कनिका कपूर ने साल 2022 में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
पहली शादी से हैं तीन बच्चे
कनिका कपूर की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में एनआरआई डॉक्टर राज चंदोक से शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। कनिका और राज का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी टूटने के बाद कनिका ने अपने तीनों बच्चों की परवरिश की। सिंगर कई बार अपने बच्चों के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं।
और पढ़ें: 2023 में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका अरोड़ा, ये 5 कपल भी बन सकते हैं पति-पत्नी
अलग होने की वजह पर क्या बोलीं कनिका?
कनिका और गौतम के अलग होने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कनिका ने उन अटकलों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह गौतम के साथ नाइजीरिया के लागोस में नहीं रहना चाहती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी और गौतम की जिंदगी में कोई तीसरा व्यक्ति नहीं आया है। रिपोर्ट में गौतम के दोस्तों के हवाले से बताया गया है कि वह इस अलगाव से काफी दुखी हैं। हालांकि, दोनों ने अपने फैसले को आपसी सहमति से लिया गया बताया है।
और पढ़ें: Batwara 1947 फ्लॉप होते ही छलका प्रिटी जिंटा का दर्द, पहली बार खुलकर रखी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।