बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस वजह से करती हैं गणेश पर्व का इंतजार, ये बात लगती है बेहद खास

Published : Sep 11, 2021, 09:42 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 09:56 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस वजह से करती हैं गणेश पर्व का इंतजार, ये बात लगती है बेहद खास

सार

उर्वशी रौतेला ने  भावनाओं का इजहार करते हुए कहा कि वे गणेश पर्व को सबसे बेहतरीन त्योहारों में शुमार करती हैं। इन दिनों सेलिब्रिटी और भक्त गणपति बप्पा के प्रति अपना स्नेह, भावनाएं लुटाते हैं। वहीं इससे उलट बीते दिनों उन्होंने पिस्टल के साथ वीडियो शेयर कर सबको चौंका किया था।  

एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को गणेशपर्व का इंतजार रहता है। उर्वशी की मानें तो भगवान गणेश उनके लिए बेहद खास हैं। बप्पा के ये दस दिन तो भक्ति-साधना में ऐसे निकल जाते हैं कि पता ही नहीं चलता। 

उर्वशी रौतेला ने किया भावनाओं का इजहार
उर्वशी रौतेला ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए कहा कि वे गणेश चतुर्थी को साल के सबसे बेहतरीन त्योहारों में शुमार करती हैं। ये दिन वो होते हैं जब सेलिब्रिटी और भक्त गणपति बप्पा के प्रति अपना स्नेह, प्यार, भावनाएं लुटाते हैं।  

उर्वशी को अपनी मां के हाथों के मोदक हैंं पसंद

उर्वशी रौतेला ने खुद के लिए  गणेश पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि, "गणेश चतुर्थी का उनके मन में एक विशेष स्थान है। गणेश चतुर्थी से शुरु होकर अनंत चतुर्देशी तक इस पर्व में  हर कोई एक साथ आता है, जीवन में भगवान गणेश के डिवाइन इफेक्ट का जश्न मनाता है। रौतेला ने बताया कि उनकी मां हर गणेश चतुर्थी पर मोदक बनाती  हैं। ये मोदक उर्वशी को बेहद प्रिय हैं। ये भी एक वजह है कि कि वो गणेश पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं। 

इंस्टाग्राम पर पिस्टल लेकर शेयर किया था डांस वीडियो 

इससे उलट बीते दिनों उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक पिस्टल लेकर डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के लिए उन्होंने कैप्शन दिया था कि Y SHOULD BOYS HAVE ALL THE FUN,FIRST IMPROMPTU TOUCH IT WITH REAL GUN, इस वीडियो सांग में वो बिंदास अंदाज में नजर आई थी।  
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम