
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने पर्दे पर रोमांस की मिसालें पेश कीं, लेकिन असल जिंदगी में शादी से दूरी बनाए रखी। कुछ का मानना है कि शादी बड़ी जिम्मेदारी है, तो कुछ को रिश्तों में भरोसा नहीं रहा। वहीं कुछ सितारों ने कभी खुलकर कहा कि उन्हें अकेले रहना पसंद है। सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना, करण जौहर, डीनो मोरिया और राहुल खन्ना तक कई बड़े नाम आज भी बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की सूची में शामिल हैं। आइए जानते हैं उन 10 सितारों के बारे में, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की और इसके पीछे क्या वजह बताई।
सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं प्यार जैसी चीज पर विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है कि 'लव' नहीं, 'जरूरत' असली चीज है। रिश्ता तभी चलता है जब दोनों की जरूरत बराबर हो। अगर ऐसा न हो तो रिश्ता टिकना मुश्किल है।"
यह भी पढ़ें : सलमान खान से ब्रेकअप के दर्द को ऐसे छिपाती थीं ऐश्वर्या राय? सालों बाद हुआ खुलासा
अक्षय खन्ना ने कई बार साफ कहा कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा था, "किसी पत्नी या बच्चे की जिम्मेदारी उठाने का ख्याल भी मुझे डराता है। आज की तारीख में मुझे नहीं लगता कि मैं शादी करूंगा। हालांकि भविष्य के बारे में कभी पूरी तरह नहीं कहा जा सकता।"
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक बार शादी को लेकर कहा था, "अगर फिल्म इंडस्ट्री में किसी की शादी बहुत खुशहाल दिखे तो मुझे हैरानी होगी।" करण अब तक सिंगल हैं और सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें : 43 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं TV स्टार हर्षद चोपड़ा? खुद बताई हैरान करने वाली वजह
डिनो मोरिया का नाम बिपाशा बसु, लारा दत्ता और नंदिता महतानी के साथ जुड़ चुका है। शादी की चर्चाएं भी कई बार हुईं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की।
विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उनके रिश्तों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की।
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के वेडिंग आउटफिट डिजाइन किए, लेकिन खुद अब तक शादी नहीं की।
साजिद खान ने एक बार कहा था, "शादी दो लोगों के साथ रहने को समाज की मंजूरी देती है, लेकिन मुझे लगता है कि शादी को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। कई लोग गलत वजहों से शादी कर लेते हैं।"
उदय चोपड़ा का नाम शमिता शेट्टी और नरगिस फाखरी के साथ जुड़ा। हालांकि किसी भी रिश्ते का अंत शादी तक नहीं पहुंच सका।
राहुल बोस का मानना है, “मुझे समझ नहीं आता कि शादी को ही जिंदगी में सेटल होने का पैमाना क्यों माना जाता है। कई बार शादी जिंदगी को और ज्यादा उलझा देती है।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।