43 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं TV स्टार हर्षद चोपड़ा? खुद बताई हैरान करने वाली वजह

Published : Jun 29, 2026, 08:45 AM IST
Harshad Chopda Lock Upp 2 confession

सार

'लॉक अप: सच या सज़ा' में हर्षद चोपड़ा ने बताया कि प्यार में मिले धोखे ने उनका भरोसा तोड़ दिया। एक्टर ने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने अब तक शादी नहीं की।

टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा ने रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शो के नए एपिसोड में उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की। 43 साल के एक्टर ने माना कि रिश्तों में मिले धोखे और बार-बार हुए दिल टूटने के अनुभव ने उन्हें प्यार और शादी से दूर कर दिया। इससे पहले शो के प्रीमियर में भी उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया था। अब हर्षद के नए बयान ने एक बार फिर फैंस को इमोशनल कर दिया है।

'मुझे कोई मिला था, लेकिन फिर सब बिगड़ गया'

शो के दौरान श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा से उनकी निजी जिंदगी और शादी न करने की वजह पूछी। इस पर एक्टर ने कहा, "मुझे कोई मिला था, लेकिन फिर सब कुछ बिगड़ गया।" उन्होंने माना कि सही इंसान आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है, लेकिन वही रिश्ता सबसे बड़ा जोखिम भी बन सकता है। हर्षद ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी को जैसे चल रही है, वैसे ही जीने में सहज महसूस करते हैं और ज्यादा उम्मीदें नहीं रखते।

यह भी पढ़ें : 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की शादी क्यों टूटी? पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया शॉकिंग खुलासा

'मैं डेट करता हूं, लेकिन आखिर में मेरा ही दिल टूट जाता है'

अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए हर्षद ने कहा, "मैं डेट तो करता हूं, लेकिन आखिर में मेरा ही दिल टूट जाता है। लोग कुछ कहते हैं, लेकिन उनके काम कुछ और ही होते हैं। लोग बहुत ज्यादा मतलबी हैं। मैंने ऐसा समय महसूस किया है, जब मैं लगातार अपनी बात कहता रहा, लेकिन सामने वाला न मुझे सुनता था और न ही समझता था।" हर्षद चोपड़ा ने अपनी गलतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "शायद गलती मेरी ही है। मैं हर बार ऐसे इंसान को चुन लेता हूं, जो मेरे लिए कभी उपलब्ध ही नहीं होता। शायद मैं जरूरत से ज्यादा उपलब्ध रहता हूं।"

प्रीमियर में बताया था कैसे मिला सबसे बड़ा धोखा?

शो के पहले एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे करीबी दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्होंने एक ही समय पर अपना प्यार और अपना सबसे अच्छा दोस्त दोनों खो दिए थे। इस राज को साझा करते समय एक्टर काफी भावुक भी हो गए थे।

'लॉक अप: सच या सज़ा' में मचा रहे हैं धमाल

27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए 'लॉक अप: सच या सज़ा' में हर्षद चोपड़ा के अलावा सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर, रियाज अली, सूफी मोतीवाला और कई अन्य सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। फराह खान और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट कर रहे हैं और यह हर शनिवार से बुधवार तक स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना से उम्र में कितनी छोटी, संपत्ति में कौन किस पर भारी?

टीवी के बड़े स्टार हैं हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा पिछली बार टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में शिवांगी जोशी के साथ नजर आए थे। इससे पहले वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार से घर-घर में पॉपुलर हुए। 'बेपनाह', 'किस देश में है मेरा दिल' और कई अन्य हिट टीवी शोज़ भी उनके करियर का हिस्सा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बचपन में गायब हो गए थे ऋतिक रोशन, पीछे की कहानी जान दंग रह जाएंगे आप
100 CR क्लब से इंच भर दूर 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार की फिल्म ने 3 दिन में कूटे इतने करोड़