Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की पुष्टि कर सभी को चौंका दिया। जानिए उनकी लव स्टोरी, उम्र में अंतर, करियर और नेट वर्थ की पूरी डिटेल।

Netflix के रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa के प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने दर्शकों और को-कंटेस्टेंट्स सभी को हैरान कर दिया। शो में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना कि उनका और टीवी एक्टर गौरव खन्ना का रिश्ता अब तलाक की ओर बढ़ चुका है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चुप्पी साध रखी थी। कभी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाने वाले इस कपल की प्रेम कहानी, शादी और अब रिश्ते में आई दरार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा चमोला का जन्म वर्ष 1991 में मुंबई में हुआ। उन्होंने कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'स्वरागिनी' (2015-16) से की। इसके बाद वह 'भूतू', 'कैन यू सी मी', 'दिल धोखा और डिज़ायर' और हाल ही में रिलीज हुई 'दबंग पुलिसवाली' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। हालांकि उन्होंने लंबे समय तक टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया, लेकिन ज्यादातर सहायक भूमिकाओं में ही दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें : 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की शादी क्यों टूटी? पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया शॉकिंग खुलासा

ऐसी शुरू हुई थी गौरव और आकांक्षा की लव स्टोरी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि गौरव को आकांक्षा पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। उन्होंने आकांक्षा को अगले ऑडिशन तक छोड़ने की पेशकश की और वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने कानपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में भव्य शादी की थी।

आकांक्षा चमोला बच्चे न चाहने पर रख चुकीं राय

जब गौरव खन्ना Bigg Boss 19 में कंटेस्टेंट थे, तब फैमिली स्पेशल एपिसोड में आकांक्षा चमोला उनसे मिलने पहुंची थी। उस वक्त उन्होंने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे भविष्य भी मुश्किल नजर आता है। मेरे अंदर से कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मुझे बच्चा चाहिए। इसके पीछे मेरे कई कारण हैं और जब आपके पास इतने सारे कारण हों, तो इसका मतलब है कि आप अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।"

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की उम्र में अंतर

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की उम्र में लगभग 9 साल का अंतर है। 1991 में पैदा हुईं आकांक्षा 35 साल की हो चुकी हैं। जबकि गौरव की उम्र 44 साल है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ था। कपल की शादी 24 नवम्बर 2016 को हुई थी।

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 में 22 से 59 साल तक के 15 कंटेस्टेंट, जानिए कौन सबसे छोटा, कौन सबसे उम्रदराज?

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना कि नेट वर्थ कितनी?

नेट वर्थ की बात करें तो गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला के मुकाबले लगभग 6 गुना अमीर हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, आकांक्षा के पास लगभग 2-3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि गौरव खन्ना की नेट वर्थ 12-18 करोड़ रुपए बताई जाती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

जब आकांक्षा ने तलाक की खबरों को बताया था अफवाह

इस साल जनवरी में आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।" इस पोस्ट के बाद उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गई थीं हालांकि उस समय उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था, "मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर बात करने वालों में से नहीं हूं। यह पोस्ट मेरी आने वाली सीरीज के प्रमोशन के लिए थी। लोग इसे अपने-अपने तरीके से समझ सकते थे, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।" हालांकि, अब Lock Upp: Sach Ya Sazaa में उन्होंने खुद रिश्ते के टूटने की पुष्टि कर दी है।