Film Stars Lonely Death Cases: फ्लैट से आती बदबू, दरवाजे पर जमा अखबार और वेलफेयर जांच… फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों की मौत का खुलासा ऐसे हुआ, जब पड़ोसियों की शिकायत के बाद दरवाजे खुले। जानिए उन मामलों की पूरी कहानी, जिसने इंडस्ट्री को हिला दिया।
वेटरन बॉलीवुड फिल्ममेकर एमएम बेग फरवरी 2026 में मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर उनकी लाश को बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स की मानें तो चार से पांच दिन तक वे घर से बाहर नहीं दिखे थे।
27
2. परवीन बाबी (Parveen Babi)
बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस परवीन बाबी 2005 में अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनकी मौत के तीन दिन बाद इसका पता चला, जब उनके दरवाजे पर दूध और अखबार जमा होने लगे और किसी ने उन्हें बाहर आते-जाते नहीं देखा।
37
3.महेश आनंद (Mahesh Anand )
बॉलीवुड अभिनेता महेश आनंद 9 फरवरी 2019 को मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। वह 57 वर्ष के थे। 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले महेश आनंद का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था।
47
4. हुमैरा असगर अली (Humaira Asghar Ali)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हुमैरा असगर अली 8 जुलाई 2025 को कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। जांच अधिकारियों का मानना है कि उनकी मौत लगभग दो हफ्ते पहले हो चुकी थी। पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने और घर खाली करने के नोटिस का जवाब ना मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
57
5. जीन हैकमैन और बेट्सी अराकावा ( Gene Hackman-Betsy Arakawa)
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा 26 फरवरी 2025 को न्यू मैक्सिको के सांता फे स्थित अपने घर में मृत पाए गए। वेलफेयर जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। कुछ जांच रिपोर्ट्स में कयास लगाया गया कि हैकमैन की मौत लाश मिलने से करीब 9 दिन पहले हो चुकी थी।
67
6. कृतिका चौधरी (Kritika Choudhary)
टीवी एक्ट्रेस कृतिका चौधरी जून 2017 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार, उनकी मौत को तीन से चार दिन हो चुके थे। पड़ोसियों ने बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस को सूचित किया।
77
7. पीटर ग्रीन (Peter Greene)
फिल्म Pulp Fiction के एक्टर पीटर ग्रीन दिसंबर 2025 में न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश हालत में मिले। फरवरी 2026 में जारी जानकारी के अनुसार, एक पड़ोसी ने उनके फ्लैट से 24 घंटे से ज्यादा समय तक तेज संगीत बजने के बाद दरवाजा खटखटाया, तब उनकी लाश मिलने की जानकारी सामने आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।