National Religious Freedom Day: बॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। वहीं यहां कई मेकर ने अपने धर्म पर होने वाली ज्यादितियों को लेकर भी फिल्में बनाई हैं। यहां ऐसी ही कुछ मूवी के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, यहां की जनता को अपने मन मुताबिक आराध्य की पूजा- आराधना करना, अपने ग्रंथों के मुताबिक जीवन जीने ( अन्य किसी के अधिकारों का हनन ना हो) का अधिकार है। हालांकि कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं, जो दूसरे के धर्म को नीचा बताकर अपने रिलीजन को प्रमोट करती रहती हैं।
27
PK
आमिर खान पर अक्सर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने के आरोप लगते रहे हैं। जब उनकी फिल्म में पीके में ढोंगी बाबाओं और अंधविश्वास पर सवाल उठाए गए तो धार्मिक संगठनों ने इसे आस्था पर हमला बताया था। इसके बाद मूवी के खिलाफ प्रदर्शन शुरु हो गए।
37
आमिर खान को मिला विरोध का फायदा
PK को बायकॉट का फायदा मिला और पीके सुपरहिट हो गई थी। हालांकि ये मुद्दा उनसे चिपक गया है, अब उनकी हर नई रिलीज फिल्म के खिलाफ संगठन लामबंद होकर उनका विरोध करके फिल्म के बायकॉट करने की अपील करते रहते हैं।
47
OMG – Oh My God!
अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ओ मॉय गॉड में फिल्म में भगवान बनाम धर्म के ठेकेदारों के बाच जोरदार बहस दिखाई गई। कई धार्मिक संगठनों ने इसपर आपत्ति जताई थी। हालांकि फिल्म सुपरहिट हुई। इसके बाद इसका सीक्वल भी रिलीज हो चुका है, इस बार मेकर्स ने विवादित चीजें हटाकर मेकअप करने की कोशिश की गई। फिल्म रिलीज के बाद संगठनों को इसपर कोई बड़ी आपत्ति नहीं हुई।
57
Padmaavat
संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म जो रानी पद्मावती के बलिदान पर केंद्रित है। लेकिन करणी सेना समेत कुछ संगठनों के दवाब के चलते इसका टाइटल पदमावत किया गया। वहीं कथित तौर पर मुगल शासक के साथ दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए रोमांटिक सीन को भी फिल्म से हटाया गया था। विरोध के बावजूद फिल्म हिट साबित हुई थी।
67
My Name Is Khan
इस फिल्म को कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ अमेरिका में हुई एक घटना से जोड़कर देखा जाता है। इसमें इस्लाम और आतंकवाद को एक नजरिए से देखने के मुद्दे का विरोध किया गया है। इस मुद्दे पर खासा विवाद हो चुका है।
77
The Kashmir Files
कश्मीरी पंडितों को उनके इस्लाम कुबूल नहीं करने की वजह से बड़ी तादाद में घाटी से पलायन करना पड़ा था। सैकड़ों कश्मीरी पंडित आज भी रिप्यूजी कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। इसी मुद्दे पर विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किया। इस फिल्म का कुछ सेक्युलर संगठनों ने प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए विरोध किया। हालांकि ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।