बॉलीवुड में कई बार एक ही नाम से फिल्में बनने का ट्रेंड देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ फिल्मों में एक ही एक्टर बार-बार नजर आया। ये हैं ऐसे तीन फिल्म टाइटल्स जिन पर फ़िल्में रिपीट हुईं और एक ही एक्टर ने उनमें काम किया…
हम जिन फिल्मों की बात कर रहे हैं, वे हैं ‘कंगन’, ‘अफसाना’ और ‘इंतकाम’। इनमें ‘कंगन’ तीन बार बनी, जबकि ‘अफसाना’ और ‘इंतकाम’ दो-दो बार। खास बात यह है कि इन तीनों फिल्मों में एक कॉमन चेहरा था—अशोक कुमार, जिन्हें दादा मुनि के नाम से जाना जाता है।
26
1939 में पहली बार बना ‘कंगन’
‘कंगन’ नाम की पहली फिल्म 1939 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन लीला चिटनिस ने किया था। फिल्म में अशोक कुमार उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे और यह उस दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल रही।
करीब दो दशक बाद 1959 में ‘कंगन’ दोबारा बनी। इस बार निर्देशन नानाभाई भट्ट ने किया। फिल्म में अशोक कुमार के साथ निरूपा रॉय, पूर्णिमा और नासिर हुसैन जैसे कलाकार नजर आए।
46
1971 में तीसरी बार ‘कंगन’
1971 में डायरेक्टर के.बी. तिलक ‘कंगन’ को तीसरी बार लेकर आए। इस फिल्म में भी अशोक कुमार नजर आए, उनके साथ माला सिन्हा और संजीव कुमार जैसे स्टार्स थे।
1969 में डायरेक्टर आर. के नय्यर ‘इंतकाम’ लेकर आए, जिसमें अशोक कुमार, संजय खान और साधना मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद 1988 में राजकुमार कोहली ने इसी नाम से नई फिल्म बनाई, जिसमें सनी देओल, अनिल कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ अशोक कुमार भी नजर आए।
66
‘अफसाना’ – एक नाम, दो कहानियां
‘अफसाना’ नाम की पहली फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी, जिसे बी. आर. चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इसमें अशोक कुमार, वीणा, प्राण और कुलदीप कौर मुख्य भूमिकाओं में थे। बाद में इसी नाम से डायरेक्टर ब्रिज 1966 में फिल्म बनाई, जिसमें अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और पद्मिनी ने अहम् भूमिका में नज़र आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।