2026 में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका होने वाला है। आपको बता दें कि इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स साउथ की फिल्मों में गदर मचाते नजर आएंगे। इनमें कियारा आडवाणी से लेकर जाह्नवी कपूर और राघव जुयाल तक के नाम शामिल है। आइए, जानते हैं इनके बारे में पूरी डिटेल में।
कियारा आडवाणी इस साल साउथ में धमाका करेंगी। वे फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। सुपरस्टार यश की इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्टर किया है। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
27
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर का जलवा भी इस साल साउथ में देखने मिलने वाला है। वे सुपरस्टार राम चरण के साथ स्पोर्ट्स एक्शन एंटरटेनर फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
मृणाल ठाकुर इस साल साउथ मूवी डकैत में नजर आने वाली है। आदिवी शेष के लीड रोल वाली इस एक्शन ड्रामा में अनुराग कश्यप भी हैं। डायरेक्टर शेनिल देव की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
47
वामिका गब्बी
वामिका गब्बी का 2026 में साउथ में जलवा देखने लायक होगा। वे 1-2 नहीं बल्कि 3 फिल्मों से धमाल मचाती नजर आएंगी। वे तेलुगु एक्शन थ्रिलर जी2, तमिल रोमांटिक ड्रामा डीसी और मलयालम एक्शन फिल्म टिकी टाका में नजर आएंगी।
57
राघव जुयाल
राघव जुयाल बॉलीवुड में गदर मचाने के बाद अब सुपरस्टार नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की तेलुगु फिल्म द पैराडाइज में नजर आएंगे। फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
67
अक्षय ओबेरॉय
अक्षय ओबेरॉय का जलवा भी इस साल साउथ में देखने मिलने वाला है। वे कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगे। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं।
77
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी नेटफ्लिक्स सीरीज लेजेंसी के साथ तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इसमें आर माधवन, गुलशन देवैया और निमिषा सजययन भी हैं। इसके डायरेक्टर चारुकेश शेखर है। ये भी इसी साल रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।