- Home
- Entertainment
- OTT Most Watch Movies: BO पर पिटीं फिल्म का OTT पर तूफान, 2026 में इन 5 मूवी को सबसे ज्यादा देखा गया
OTT Most Watch Movies: BO पर पिटीं फिल्म का OTT पर तूफान, 2026 में इन 5 मूवी को सबसे ज्यादा देखा गया
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्में ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाती है। इनको दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इसी बीच 2026 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट सामने आई है। आइए, देखते हैं कौन लिस्ट में टॉप पर है।

5. फिल्म तेरे इश्क में
कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ओटीटी नेटफ्लिक्स पर धमाल कर रही है। नवंबर 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म 2026 में ओटीटी की मोस्ट वॉच फिल्मों में से एक है। ये लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इसे ओटीटी पर 3.8 मिलियन बार देखा गया।
4. फिल्म अखंडा 2
सुपरस्टार नंदमुरि बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। ओटीटी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म को 3.9 मिलियन बार देखा गया है। 2026 में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें... TV TRP Week 3: नागिन 7 का जहरीला वार! KSBKBT 2 और अनुपमा को लगा जोरदार झटका
3.फिल्म ईको
मलयालम फिल्म ईको नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी। संदीप प्रदीप, सौरभ सचदेवा, बियाना मोमिन की ये फिल्म 2026 की मोस्ट वॉच मूवी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसे 4.4 मिलियन बार देखा गया। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
2. फिल्म दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 नवंबर 2025 में हुई थी। हालांकि, इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2026 में ये ओटीटी पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बनी है। इसे 7.7 मिलियन बार देखा गया। इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
1. फिल्म हक
नवंबर 2025 में आई यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने धमाका किया। ये 2026 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है। इसे 11.3 मिलियन बार देखा गया है। मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar OTT: आधी रात Netflix पर आई ‘धुरंधर’, लेकिन यह एक चीज़ देख लोग हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।