- Home
- Entertainment
- 'मेरे चेहरे का गलत इस्तेमाल बंद करो', नेहा शर्मा ने AI कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी
'मेरे चेहरे का गलत इस्तेमाल बंद करो', नेहा शर्मा ने AI कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी
नेहा शर्मा ने बिना अनुमति AI से अपनी तस्वीरें और वीडियो बनाने या शेयर करने वालों को चेतावनी दी है। अभिनेत्री ने ऐसे कंटेंट को हटाने की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी की तस्वीर या वीडियो बनाना आसान हो गया है, लेकिन किसी की पहचान का इस्तेमाल उसकी मर्जी के बिना करना विवाद की वजह बन सकता है। बॉलीवुड अदाकारा नेहा शर्मा ने इसी मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि उनकी शक्ल का इस्तेमाल करके बिना अनुमति AI तस्वीरें और वीडियो बनाने या शेयर करने वाले लोग ऐसा तुरंत बंद करें। उन्होंने पहले से पोस्ट किए गए कंटेंट को हटाने की मांग भी की है।

'मेरे चेहरे का इस्तेमाल बिना अनुमति न करें'
नेहा शर्मा ने 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक कड़ा संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने उन लोगों से तुरंत रुकने को कहा, जो उनकी शक्ल या उनसे मिलती-जुलती छवि का इस्तेमाल करके AI से तस्वीरें और वीडियो तैयार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरी सहमति के बिना AI से वीडियो या तस्वीरें बनाने के लिए मेरे चेहरे या मेरी छवि का इस्तेमाल करने वाले तुरंत ऐसा करना बंद करें।"
'मौजूद कंटेंट को भी हटाया जाए'
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के पहले से मौजूद कंटेंट को भी हटाया जाए और भविष्य में उनकी पहचान का इस्तेमाल करके ऐसी तस्वीरें या वीडियो न बनाए जाएं, न एडिट किए जाएं और न ही शेयर किए जाएं। नेहा के मुताबिक, उनकी छवि का इस्तेमाल करके उन्हें गलत तरीके से पेश करना या उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।
और पढ़ें: शबाना आजमी-जावेद अख्तर नहीं पढ़ते नमाज, अपने धर्म को लेकर कही ये बात
फर्जी अकाउंट के पीछे छिपने वालों को भी चेतावनी
अभिनेत्री ने कंटेंट बनाने, पोस्ट करने और उसे सर्कुलेट करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को यह नहीं मानना चाहिए कि फर्जी अकाउंट या AI के पीछे छिपकर वह जवाबदेही से बच जाएगा। बता दें कि नेहा शर्मा ने 2010 में फिल्म ‘क्रूक’ (Crook) से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई। वह ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ (Kyaa Super Kool Hain Hum), ‘यंगिस्तान’ (Youngistaan) और ‘तुम बिन 2’ (Tum Bin II) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नेहा शर्मा आगामी पंजाबी फिल्म ‘संजोग’ (Sanjog) में दिखाई देंगी।
इसे भी पढ़ें: 'रोल के लिए डायरेक्टर संग सोते हैं एक्टर्स' फिल्ममेकर ने B-टाउन का खोला राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।





