हनुमान चालीसा से संकट दूर भगाते हैं ये 7 स्टार! इनमें एक मुस्लिम, एक करती है एक बार में 7 पाठ

Published : Oct 23, 2026, 04:49 PM IST
bollywood celebs who read hanuman chalisa

सार

टाइगर श्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाखरी, रिया चक्रवर्ती और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे सितारों का हनुमान चालीसा से खास जुड़ाव है। जानिए कौन करता है पाठ, कौन सुनता है और कौन इसे अपने साथ रखता है।

फिल्मी दुनिया में सितारों की जिंदगी अक्सर शूटिंग, यात्राओं, प्रमोशन और व्यस्त कार्यक्रमों के बीच गुजरती है। लेकिन इस भागदौड़ के बीच कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो अपने निजी जीवन में आध्यात्मिक अभ्यास के लिए समय निकालते हैं। किसी के लिए हनुमान चालीसा नियमित पाठ का हिस्सा है, किसी के लिए इसे सुनना तनाव कम करने का तरीका है और किसी के लिए इसे अपने पास रखना आस्था से जुड़ी व्यक्तिगत आदत है। कुछ चर्चित सितारों के अनुभव इस जुड़ाव की अलग-अलग तस्वीर दिखाते हैं।

टाइगर श्रॉफ की कार में दिखी हनुमान चालीसा

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का नाम भी इस चर्चा में शामिल हुआ, जब उनकी मां आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर उनकी कार की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कार के डैशबोर्ड पर हनुमान चालीसा रखी दिखाई दी। आयशा ने बेटे की सलामती के संदर्भ में भगवान हनुमान के प्रति आभार जताया। इस तस्वीर के बाद लोगों का ध्यान टाइगर की कार में रखी चालीसा की ओर गया। इससे पता चलता है कि टाइगर हमेशा अपने कार के डैशबोर्ड में हमेशा हनुमान चालीसा रखते हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने बैग में रखती हैं हनुमान चालीसा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अप्रैल 2026 में Vogue के एक वीडियो में अपने बैग में रखी चीजें दिखाईं। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा की एक छोटी पुस्तिका भी दिखाई। प्रियंका ने बताया कि हनुमान चालीसा का रोज पाठ करना चाहिए, हालांकि वह खुद हर दिन ऐसा नहीं कर पातीं और जितना संभव हो उतनी कोशिश करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें लगता है कि यह उनकी रक्षा करता है।

नरगिस फाखरी को पसंद है हनुमान चालीसा सुनना

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे मुस्लिम हैं, लेकिन उन्हें हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र सुनना पसंद है। उन्होंने कहा था कि वह मंत्र सुनती हैं और इससे उन्हें तनाव कम करने में मदद मिलती है। नरगिस ने यह भी बताया था कि भारत आने से पहले भी वह इन मंत्रों को सुनती थीं।

रिया चक्रवर्ती दिन में कई बार करती हैं हनुमान चालीसा का पाठ

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने नवंबर 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने साल 2020 में हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया। उनके मुताबिक, वह दिन में एक या दो बार इसका पाठ करती हैं और एक बार में सात बार चालीसा पढ़ती हैं। रिया ने इस अभ्यास को मेडिटेशन यानी ध्यान जैसा बताया। रिया ने अपने जीवन के कठिन दौर का जिक्र करते हुए बताया कि इस अभ्यास ने उन्हें भावनात्मक रूप से संभलने में मदद की। उनके लिए हनुमान चालीसा सिर्फ धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि मन को केंद्रित करने और खुद के साथ समय बिताने का तरीका भी है।

देवोलीना भट्टाचार्जी करीब 18 साल से कर रही हैं पाठ

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अक्टूबर 2026 में हनुमान चालीसा को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 17–18 साल पहले खुद से इसका पाठ शुरू किया था। उनके मुताबिक, किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था और न ही किसी ने उन्हें इसकी शुरुआत करने का तरीका सिखाया था। देवोलीना ने अपने अनुभव को सकारात्मक बदलावों से जोड़ते हुए लोगों से कहा कि वे दूसरों की बातों पर निर्भर रहने के बजाय खुद पाठ करके देखें।

निर्भय वाधवा रोज पढ़ते हैं हनुमान चालीसा

टीवी एक्टर निर्भय वाधवा ने श्रीमद रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी। मार्च 2024 में IANS को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह हनुमान भक्त हैं और रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उनके अनुसार, इससे उन्हें अपने काम के प्रति अधिक समर्पित और सकारात्मक महसूस करने में मदद मिलती है। निर्भय ने यह भी बताया कि शूटिंग शुरू करने से पहले वह भगवान राम का नाम लेते हैं। उनके लिए हनुमान जी के प्रति आस्था केवल पर्दे पर निभाए गए किरदार तक सीमित नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी अहम है।

विद्युत जामवाल ने शेयर की थी हनुमान चालीसा की पेंटिंग

एक्शन एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर हनुमान चालीसा लिखी हुई एक खास पेंटिंग शेयर की थी। इस पेंटिंग में भगवान हनुमान की तस्वीर के साथ चालीसा लिखी हुई थी। उनकी पोस्ट के बाद यह तस्वीर चर्चा में आई और लोगों ने उस पर प्रतिक्रियाएं दीं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विद्युत् जामवाल ने कहा था कि वे बजरंग बाण का पाठ करते हैं। उन्होंने टाइगर को भी यह पाठ करने की सलाह दी थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 Heroes: अल्लू अर्जुन का जलवा, जूनियर एनटीआर को झटका... जानें प्रभास, महेश और चरण की रैंक
Isha Ambani Birthday Video: ईशा अंबानी के लिए Orry का सरप्राइज! ‘कुछ-कुछ होता है’ के राहुल-अंजलि बने ओरी-ईशा, देखें वीडियो