
Isha Ambani Birthday 2026 Viral Video: सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 23 अक्टूबर को अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं और सेलिब्रेशन को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (Orry) के अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर कर अपनी दोस्त ईशा अंबानी को बर्थडे विश किया है। जानिए वीडियो में क्या खास है और क्यों हो रही चर्चा।
बताया जा रहा है कि ओरी ने ईशा अंबानी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ के लोकप्रिय गाने ‘ये लड़का है दीवाना’ से प्रेरित एक वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान और काजोल के यादगार डांस सीक्वेंस को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। इसमें ईशा को अंजलि और ओरी को राहुल के किरदार में दिखाया गया है। यह वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया है। वीडियो को अबतक 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। नीचे देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- Tu Hai Meri Kiran Review: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर की फिल्म में कहां कमजोर पड़ा टाइम ट्रैवल का ट्विस्ट?
ईशा अंबानी की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। वह आकाश अंबानी की जुड़वां बहन और अनंत अंबानी की बड़ी बहन हैं। ईशा ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की। ईशा ने 12 दिसंबर 2018 को उद्योगपति आनंद पीरामल से शादी की थी। आनंद, पीरामल समूह के कारोबारी परिवार से आते हैं। नवंबर 2022 में इस जोड़े के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। उनकी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा है।
ये भी पढ़ें- हनुमान चालीसा से संकट दूर भगाते हैं ये 7 स्टार! इनमें एक मुस्लिम, एक करती है एक बार में 7 पाठ
ईशा अंबानी केवल एक चर्चित कारोबारी परिवार की बेटी ही नहीं, बल्कि रिलायंस समूह के कारोबार में भी अहम भूमिका निभाती हैं। वह रिलायंस रिटेल के विस्तार, डिजिटल कारोबार और नए रिटेल ब्रांड्स से जुड़े कामों में सक्रिय हैं। कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़ी पहलों में भी उनकी दिलचस्पी रही है। जन्मदिन के मौके पर ईशा अंबानी एक बार फिर अपनी पारिवारिक पहचान, कारोबारी भूमिका और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी चर्चाओं के कारण सुर्खियों में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।