रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस मौके पर बीते 10 साल की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इसमें आमिर खान से रणबीर कपूर तक की फिल्में शामिल हैं।
2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल बॉलीवुड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2160 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें आमिर के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम लीड रोल में थे।
26
फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और संजू
आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में आई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 977 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 2018 में आई रणबीर कपूर की फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ही। फिल्म ने 586.85 करोड़ का कारोबार किया था।
2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर भी सुपरहिट रही। फिल्म ने 475.62 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, साल 2020 में आई फिल्म तान्हाजी भी ब्लॉकबस्टर रही। अजय देवगन और काजोल के साथ वाली इस फिल्म ने 368 करोड़ कमाए थे।
46
फिल्म सूर्यवंशी और ब्रह्मास्त्र
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफी की फिल्म सूर्यवंशी 2021 में रिलीज हुई थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसने 302.52 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, 2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी हिट रही। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 435 करोड़ कमाए थे।
56
फिल्म जवान और स्त्री 2
2023 में आई शाहरुख खान और नयनतारा की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का जबरदस्त धमाका देखने को मिला। मूवी ने 1159 करोड़ कमाए थे। वहीं, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 ने 2024 में बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने 874.58 करोड़ कमाए थे।
66
फिल्म धुरंधर
इसी साल यानी 2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक 1100.53 करोड़ कमाए लिए हैं। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना , आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं।