- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 1100Cr कमा Dhurandhar ने लगाई BOX OFFICE पर दहाड़, अब आ रही OTT पर मचाने गदर
1100Cr कमा Dhurandhar ने लगाई BOX OFFICE पर दहाड़, अब आ रही OTT पर मचाने गदर
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज वाले दिन से नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए थे। इसी बीच एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने जिस तरह से परफॉर्स किया उसकी उम्मीद नहीं थी। मूवी ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था और ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी थी। अब मूवी से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है।
फिल्म धुरंधर अब ओटीटी पर
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जबरदस्त स्पाई एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स अगले महीने यानी जनवरी 2026 से इस फिल्म का लुत्फ घर बैठे उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar ने 'पुष्पा 2' को पछाड़ बनाया वो रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में बॉलीवुड-साउथ के छूटेंगे पसीने!
ओटीटी पर किस दिन रिलीज होगी धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में दहाड़ मार रही है। हालांकि, बहुत से फैन्स ऐसे भी हैं जो इसे दोबारा ओटीटी पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेंगी। इसे 30 जनवरी 2026 से देख सकेंगे। मेकर्स ने अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
फिल्म धुरंधर का कलेक्शन
फिल्म धुरंधर की रिलीज को 25 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 25वें दिन 7.11 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 697.61 करोड़ का बिजनेस किया है। वर्ल्डवाइड इसने 1100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसका इंडिया में ग्रास कलेक्शन 828.60 करोड़ हो गया है।
फिल्म धुरंधर के बारे में
धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है, जिसके डायरेक्टर और को-राइटर आदित्य धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना , आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं। इसे आदित्य धर, ज्योति देशपांडे, लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। इसका बजट 140 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 700 करोड़ कमाकर भी इन 4 फिल्मों से पीछे, एक को पछाड़ने में छूटेंगे पसीने!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।