2025 को खत्म होने में अभी कुछ दिन बाकी है। हालांकि, नए साल की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस साल अलग-अलग फील्ड में काफी कुछ देखने और सुनने को मिला। इसी बीच आपको 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही है। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ का बिजनेस किया था।
410
फिल्म सिकंदर
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। हालांकि, फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। मूवी ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए थे।
510
फिल्म थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला। मूवी ने ओपनिंग डे पर 25 करोड़ का कारोबार किया था।
610
फिल्म हाउसफुल 5
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.35 करोड़ कमाए थे। मूवी खास कमाल नहीं कर पाई।
710
फिल्म सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 2025 में बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
810
फिल्म रेड 2
अजय देवगन-रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 का भी जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। मूवी ने ओपनिंग डे पर 18.25 करोड़ कमाए थे।
910
फिल्म स्काई फोर्स
2025 में आई अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे 12.25 करोड़ का कारोबार किया था।
1010
फिल्म सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ कमाए थे।