66 की उम्र में 45 का किरदार निभा रहे अनिल कपूर, ट्रांसफॉर्मेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Published : Oct 30, 2023, 01:27 PM ISTUpdated : Oct 30, 2023, 04:45 PM IST
Anil Kapoor

सार

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। इन फोटोज को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आएंगे। फिर इसके बाद वो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। इसमें अनिल 45 साल के इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। ऐसे में दोनों रोल के लिए अनिल ने लुक कैरी किया है और इसकी वजह से उन्होंने काफी तगड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है।

अनिल कपूर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर कही यह बात

अब हाल ही में अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर अनिल ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले साल दो एकदम अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना बहुत चैलेंजिंग था। एनिमल के 65 साल के बलबीर से लेकर फाइटर के 45 साल के रॉकी तक। मैंने जो प्रेस्टीजियस यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मुझे सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। अब जब मैंने दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।’

 

 

अब अनिल के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। वरुण धवन, फराह खान, सुनील शेट्टी ने अनिल के डेडिकेशन की तारीफ की। वहीं अनिल की बेटी सोनम कपूर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'पिताजी'

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में अनिल को एक स्मार्टफोन एड में देखा गया था, जिसमें वो मिस्टर इंडिया के रोल में नजर आए थे। वहीं इस ऐड को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द इस फिल्म के दूसरे पार्ट में भी नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें..

अनन्या पांडे ने ऐसे मनाया अपना प्री बर्थडे, सेलिब्रेशन की इनसाइड PHOTOS आईं सामने

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी