69th National Film Awards: आलिया भट्ट, कृति सेनन बनी बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड- देखें विनर लिस्ट

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स का ऐलान कर दिया गया है । आलिया भट्ट और कृति सेनन को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है। वहीं साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

Rupesh Sahu | Published : Aug 24, 2023 12:15 PM IST / Updated: Aug 24 2023, 07:23 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, 69th National Film Awards : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया जा रहा है। 24 अगस्त 2023 शाम 5 बजे ये कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुरू हुआ । इस साल के लिए कई चर्चित फिल्मों और कलाकारों के नाम इस लिस्ट में शुमार थे।
 

अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट- कृति सेनन को  बेस्ट फीमेस एकट्र का अवार्ड 
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स का ऐलान कर दिया गया है । आलिया भट्ट और कृति सेनन को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है। वहीं साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।  पंकज त्रिपाठी को मिमी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया है। द कश्मीर फाइल्स में बेहतरीन एक्टिंग के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का अवार्ड दिया गया है। 

RRR और सरदार उधम सिंह का रहा दबदबा
राष्ट्रीय पुरुस्कारों में इस बार RRR और  ऊधमसिंह का जलवा देखने को मिला है । RRR को बेस्ट पॉप्युलर फिल्म के  अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स का अवार्ड अपने नाम किया है।  वहीं सरदार उधम सिंह ( Sardar Udham Singh) ने बेस्ट फिल्म के अलावा बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड अपने नाम किया है।   
 

69th National Film Awards List - 

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट ( Rocktree: The Nambi Effect)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - पुष्पा/ RRR ( Pushpa / RRR )

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी ( Gangubai Kathiawadi)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह ( Sardar Udham Singh)

बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह ( Sardar Udham Singh)

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी ( Gangubai Kathiawadi)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह ( Sardar Udham Singh)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी ( The Kashmir Files )

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी ( MIMI )

बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी ( Bhavin Rabari )

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (Gangubai Kathiawadi ), कृति सेनन (MIMI)

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन ( Pushpa The Rise)

बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन ( Godavari-The Holy Water )


रीज़नल लैंग्वेज के लिए अवार्ड का ऐलान-

बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो  ( chello show ) 

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली  (  777 Charlie ) 

बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर  ( Samantar )

बेस्ट मराठी फिल्म-  Ekda Kay Zala

बेस्ट मलयालम फिल्म- होम   ( Home ) 

एक दुआ- राम कमल मुखर्जी   ( Ram Kamal Mukherjee )

बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स  ( The Kashmir Files ) 

स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह  ( Sher Shah ) 
 

National Film Awards 2021: फीचर फिल्म कैटेगरी

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR ( स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)

बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)

National Film Awards 2021: नॉन फीचर फिल्म

बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- इशान दिवेचा ( Ishan Divecha ) 

बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right)

ये भी पढ़ें- 

सीमा देव के बालों में लगे मोंगरा पर लट्टू हो गए थे रमेश देव, पति की मौत के बाद टूट गईं थी दिग्गज एक्ट्रेस

Share this article
click me!